फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jalbharav in sarnha bazaar

Sirmour News: सराहां बाजार में पानी एकत्रित होने से लोग झेल रहे परेशानी

Mon, 20 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
jalbharav in sarnha bazaar
सराहां बाजार में सड़क पर इकट्ठा हुआ पानी। संवाद
दो साल में उखड़ी इंटरलॉक टाइलें, बारिश में सड़क पर भर रहा पानी
विज्ञापन

सड़क पर जलभराव से तेज रफ्तार वाहनों से कीचड़ दुकानों तक पहुंच रहा, दुकानदार परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। सराहां बाजार की मुख्य सड़क पर बरसात के दौरान जलभराव की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क पर पानी जमा होने से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, जबकि राहगीरों और वाहन चालकों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों के कारण सड़क पर जमा गंदा पानी और कीचड़ दुकानों के भीतर तक पहुंच रहा है। इससे सामान खराब होने का खतरा बना रहता है और ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार ग्राम पंचायत ने करीब दो वर्ष पहले लाखों रुपये की लागत से बाजार में इंटरलॉक टाइलें बिछाई थीं, लेकिन अल्प समय में ही टाइलें कई स्थानों से उखड़ गईं। बरसात के दौरान सड़क पर पानी जमा होने से स्थिति और अधिक खराब हो गई है। लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासखंड अधिकारी (बीडीओ) पच्छाद सुनील कुमार ने बताया कि इस संबंध में ग्राम पंचायत प्रधान से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाजार के बीच क्षतिग्रस्त सड़क की पंचायत के माध्यम से जल्द मरम्मत करवाई जाएगी, ताकि दुकानदारों और आम लोगों को राहत मिल सके।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed