फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jail rail

पांच पंचायतों में दो दिन से अंधेरा

Sat, 22 Aug 2015 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर Updated Sat, 22 Aug 2015 06:10 PM IST
विज्ञापन
jail rail

धारटीधार क्षेत्र की पांच पंचायतों के दर्जनों गांव पिछले दो दिनों से अंधेरे में हैं। इस कारण हजारों ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वीरवार को विद्युत बोर्ड की ओर से प्रस्तावित कट के बाद रात के समय कुछ घंटो के लिए बिजली आई।

विज्ञापन


शुक्रवार से कई गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। इन दिनों ग्रामीण स्कूलों में परीक्षाओं का दौर चला हुआ है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। कांडो कांसर पंचायत प्रधान रीता देवी, धारटीधार विकास मंच के प्रधान आरके भारद्वाज, अंजना शर्मा, चंद्रकांता, धर्मेंद्र अत्री, सानू राम व रामेश्वर शर्मा ने बताया कि वीरवार को प्रस्तावित कट के बाद शुक्रवार सुबह से धारटीधार क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है।
विज्ञापन


इससे लोगों के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड से शीघ्र आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उधर, धौलाकुआं स्थित विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अजय चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को लाइनों में खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है। शीघ्र खराबी ठीक होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed