फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   instrument not working proper in dadhahu hospital

Sirmour News: सिविल अस्पताल ददाहू की प्रयोगशाला में अधिकतर उपकरण खराब, कैसे होंगे टेस्ट

Sat, 07 Oct 2023 10:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
instrument not working proper in dadhahu hospital
ददाहू अस्पताल की प्रयोगशाला में टेस्ट करवाने पहुंचे रोगी। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

सिविल अस्पताल ददाहू की प्रयोगशाला में अधिकतर उपकरण खराब, कैसे होंगे टेस्ट रोगियों को नहीं मिल रही जरूरी टेस्टों की सुविधा, एक्सरे मशीन के उपकरण भी खराब
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। डेंगू का प्रकोप बढ़ने के बावजूद सिविल अस्पताल ददाहू में जरूरी टेस्ट नहीं हो रहे हैं। इसके चलते रोगियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा, कई मरीजों को निजी प्रयोगशालाओं में अपनी स्वास्थ्य जांच कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सिविल अस्पताल ददाहू रेणुकाजी विस क्षेत्र की 30 पंचायतों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है लेकिन यहां की प्रयोगशाला व एक्सरे कक्ष में अधिकतर उपकरण खराब पड़े हुए हैं। ऐसे में कई मशीनों को ढक कर रखा गया है। प्रयोगशाला में पर्याप्त कर्मचारी व मशीनें उपलब्ध होने के बावजूद भी रोगियों को टेस्ट की सुविधा नहीं मिल रही है। इस कारण रोगियों को घंटों लाइनों में लगने के बाद भी निराश होकर लौटना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञात हुआ है कि सिविल अस्पताल ददाहू की प्रयोगशाला में आरएफटी, एलएफटी, सीबीसी व लिपिट आदि की जांच नहीं हो रही है। इसके अतिरिक्त एक्सरे कक्ष में भी रीढ़ की हड्डी (एलएस) सर्वाइकल, घुटने, पैसविस आदि के एक्सरे उपकरण खराब होने के कारण नहीं किए जा रहे हैं। यहां तक कि रोगियों को अन्य एक्सरे की रिपोर्ट भी फिल्मों के माध्यम से नहीं मिल रही है।
इसके अलावा अस्पताल में स्थित एक अन्य लैब (कृष्णा डायग्नोस्टिक) में भी रोगियों की जांच रिपोर्ट तीसरे दिन मिल रही है। इससे रोगियों को उपचार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। रोगी हुकमी राम, रजत शर्मा, कृष्णा देवी, सुमित्रा ठाकुर, आशा चौहान, कौशल्या व कमल देव ने बताया कि उन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

सिविल अस्पताल ददाहू के प्रभारी डॉ. अशोक ठाकुर ने बताया कि प्रयोगशाला में लगभग सभी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है लेकिन मशीनें खराब होने के कारण उनसे काम नहीं लिया जा रहा है। मशीनों की मरम्मत के लिए मैकेनिक को बुलाया गया है जिस कारण दूसरी लैब में जांच की जा रही है, लेकिन उनके नमूनों को रिपोर्ट की जांच के लिए आगे भेजा जाता है जिस कारण रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed