{"_id":"66acda745e69bb647a034c47","slug":"inspection-of-roads-nahan-news-c-177-1-nhn1001-129444-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पूर्व विधायक किरनेश जंग ने बंद पड़ी सड़कों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पूर्व विधायक किरनेश जंग ने बंद पड़ी सड़कों का लिया जायजा
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौके पर रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिले में बारिश के चलते सड़कों को काफी नुकसान हुआ है। पांवटा साहिब क्षेत्र की बात करें तो बारिश से सड़कें प्रभावित हुई हैं। बंद पड़ी सड़कों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग मौके पर पहुंचे। उनके साथ लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पूर्व विधायक ने शिलाई डिविजन के अंतर्गत आने वाली आंजभोज की सड़कों में अंबोया और लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह टोरू का निरीक्षण किया। किरनेश जंग ने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांव अंबोया में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बारिश से क्षतिग्रस्त हुईं सड़कों के नुकसान का जायजा लिया गया। उन्होंने बताया कि सड़कों को जल्द दुरूस्त करने को लेकर अधिकारियों को कहा गया है।