Sirmour News: सिरमौर में धूमधाम से मनाया आजादी का महापर्व, गूंजे भारत माता की जय के नारे
नाहन में जिला स्तरीय समारोह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फहराया ध्वज
उपमंडल स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन, बेहतर कार्य करने वालों को मिला सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में आजादी का 79वां महापर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान समारोह स्थल पर भारत माता की जय के नारे गूंजे। जिला स्तरीय समारोह नाहन के चौगान मैदान में आयोजित किया गया। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने ध्वजारोहण कर जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, एनएसएस व स्काउट एवं गाइड की टुकड़ियों की ओर से पेश की गई आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पूर्व विक्रमादित्य सिंह ने डॉ. वाईएस परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद शहीद चौक पर उन्होंने शहीदों को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
चौगान में जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह गौरवमयी दिन उन वीर सपूतों को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर हमें आजादी दिलवाई। देश का पहला परमवीर चक्र प्रदेश के वीर सपूत मेजर सोमनाथ शर्मा को प्राप्त हुआ था।
यह गर्व की बात है कि हमारे प्रदेश के वीर सपूतों को देश सेवा के लिए 4 परमवीर चक्र, 2 अशोक चक्र, 10 महावीर चक्र और 24 कीर्ति चक्रों से नवाजा गया है।
विक्रमादित्य सिंह ने शारजाह अंतरराष्ट्रीय ओपन पैरा एथलेटिक्स मीट में स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त करने वाले विरेंद्र सिंह, पर्वतारोहण एवं कबड्डी के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने के लिए कृतिका शर्मा को सम्मानित किया। वहीं उत्कृष्ट कार्य कर रहे 35 पुलिस जवानों को सम्मानित किया गया। उन्होंने परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किए।
इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप, विधायक नाहन अजय सोलंकी, विधायक पांवटा सुख राम चौधरी, पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
...................
एसवीएन स्कूल नाहन में आयोजित हुए कार्यक्रम
नाहन। एसवीएन स्कूल नाहन में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आरंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य कुन्दन ठाकुर के द्वारा ध्वज फहराने के साथ हुआ। प्रतिभावान विद्यार्थियों अवनि, सानवी, नव्या, वंशिका, वैष्णवी, सानिया, सोनाक्षी, समीक्षा, अदिती, पाखी ने देशभक्ति समूहगान ‘ये वतन हमारा है’ समूहगान प्रस्तुत किया। देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत ‘चक दे इंडिया’ पर आकृति राणा, शिवांशी, मोक्षिका, आस्था, रीशिका, अनवी ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया। मोहिद की ओर से प्रस्तुत एकल गान गीत ‘माय री मेरिए चम्बा कितनी दूर’ ने सबका मन मोह लिया। सैनिकों के शौर्य व बलिदान को याद करते हुए अधिशा, आरूषि हुर व देवांगना वर्मा ने ‘मिट्टी में मिल जावां’ नामक गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। ईशान, आर्यन, सरनदीप, रोहित, रुहान ने ‘मां तुझे सलाम’ गीत पर मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य कुन्दन ठाकुर ने विद्यार्थियों को देश की स्वतंत्रता के महत्त्व और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखने का संदेश दिया।
सड़क सुरक्षा क्लब ने बांटी मिठाई
कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकला में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सेवानिवृत्त सूबेदार ज्ञान बहादुर राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों में सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर शिवराज चौहान, सेवानिवृत्त हवलदार बसंत कुमार और सेवानिवृत्त सैनिक ऋषि शर्मा ने शिरकत की।
मुख्यातिथि ने तिरंगा फहराकर समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। उधर, औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में सड़क सुरक्षा क्लब और पुलिस थाना कालाअंब की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मिठाई वितरित की गई। इस मौके पर पुलिस थाना कालाअंब के प्रभारी कुलवंत सिंह, सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष सोमनाथ आदि मौजूद रहे।
शहीद प्रमोद नेगी के जन्मदिन पर निकाली बाइक रैली
शिलाई(सिरमौर)। शिलाई में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसडीएम जसपाल ने तिरंगा झंडा फहराया और उपस्थित अधिकारियों व लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिस और स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सलामी दी और विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर शहीद प्रमोद नेगी, शहीद कल्याण सिंह और शहीद श्याम सिंह के परिजन मौजूद रहे। उधर, शहीद प्रमोद नेगी के जन्मदिवस पर शिलाई गांव में युवाओं ने बाजार में बाइक रैली भी निकाली। कार्यक्रम में आयुक्त विकास डॉ. अभिषेक व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
ददाहू में तहसीलदार ने किया ध्वजारोहण
ददाहू (सिरमौर)। 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ददाहू के तहसील प्रांगण में मनाया गया। तहसीलदार जय सिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने देश की स्वतंत्रता में अपना बलिदान देने वाले वीर सपूतों व महान योद्धाओं को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने आपदा के दौरान अपनी व दूसरों की जान बचाने के उपायों को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया।
महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने रेणुकाजी तीर्थ के गायत्री आश्रम में तिरंगा फहराया। इसके अतिरिक्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू सहित क्षेत्र के विभिन्न निजी व सरकारी स्कूलों और पंचायत मुख्यालय में भी ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
राजगढ़ में बच्चों ने पेश किए देशभक्ति आधारित कार्यक्रम
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस एसडीएम कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पुलिस दल, एनसीसी व एनसीसी और स्कूली बच्चों ने सलामी दी। उसके पश्चात आंबेडकर भवन में स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों व स्कूली बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार उमेश शर्मा, बीडीओ तपेंद्र नेगी, नगर पंचायत की अध्यक्ष ज्योति साहनी, उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर आदि मौजूद रहे। उधर, सानियो दीदग और फागू स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
संगड़ाह में एसडीएम ने ली परेड की सलामी
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में 79वां स्वतंत्रता दिवस और फिएट महाराज हरियाली मेला धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम सुनील कायथ ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। राजकीय महाविद्यालय की छात्रा पूनम ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने उद्गार व्यक्त किए। माध्यमिक विद्यालय संगड़ाह के छात्रों ने ऐ वतन ऐ वतन और प्राइमरी स्कूल संगड़ाह के छात्रों ने समूह गीत पेश किए। इसके अलावा प्राथमिक पाठशाला कडोली, एचवीएम और आरकेवीएन स्कूलों के छात्रों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
भगानी स्कूल में सम्मानित किए पूर्व सैनिक
पुरुवाला(सिरमौर)। श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगानी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचायत के सेवानिवृत्त आर्मी जवानों को सम्मानित किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उधर, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोया में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से सराबोर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्यातिथि सेवानिवृत्त सैनिक मनोज मेहता, प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
पंचायत कार्यालय भवन में फहराया ध्वज
नौहराधार (सिरमौर)। नौहराधार पंचायत कार्यालय भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। प्रधान राजेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। साथ ही केंद्र और सरकार की ओर से जन कल्याणार्थ चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी।
.....संवाद

नाहन के चौगान में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे। संवाद

नाहन के चौगान में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे। संवाद

नाहन के चौगान में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे। संवाद

नाहन के चौगान में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे। संवाद

नाहन के चौगान में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे। संवाद

नाहन के चौगान में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे। संवाद

नाहन के चौगान में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे। संवाद

नाहन के चौगान में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे। संवाद

नाहन के चौगान में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे। संवाद

नाहन के चौगान में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे। संवाद

नाहन के चौगान में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे। संवाद

नाहन के चौगान में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे। संवाद

नाहन के चौगान में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे। संवाद