फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in ponta sahib second notice issue to vayvastha parivartan manch from tehcil office

व्यवस्था परिवर्तन मंच को 48 घंटे में धरना स्थल खाली करने का नोटिस

Tue, 28 Dec 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
in ponta sahib second notice issue to vayvastha parivartan manch from tehcil office
पांवटा साहिब में हस्ताक्षर अभियान चलाते व्यवस्था परिवर्तन मंच के कार्यकर्ता व मौजूद लोग। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की मांग को धरना 9वें दिन भी जारी रहा। पांवटा साहिब व्यवस्था परिवर्तन मंच को 48 घंटे के भीतर मंच को स्थल खाली करने का नोटिस जारी हो चुका है।
विज्ञापन

पांवटा अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर लघु सचिवालय पांवटा से सोमवार शाम को नोटिस जारी हुआ। मंगलवार को तहसील कार्यालय से भी नोटिस जारी होने पर नाराज प्रदर्शनकारियों ने नोटिस देने वाले को काफी बहस के बाद वापस लौटाया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम कार्यालय से जारी नोटिस में कहा है कि दिनांक 26 दिसंबर को एसएमओ ने एसडीएम कार्यालय को अवगत कराया है कि धरने पर बैठे लोग रुक-रुक कर नारेबाजी व अस्पताल में भी प्रवेश कर रहे हैं जिससे अस्पताल का कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को परेशानी हो रही है। इसलिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य विभाग ने पत्र के बाद सिविल अस्पताल पांवटा साहिब की सीमा और आसपास साइलेंस जोन बताया है। अस्पताल में या उसके आसपास ऐसी किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं हो।
इसके उपरांत पांवटा एसडीएम कार्यालय से जारी नोटिस जारी हुआ है, जिसमें बाहती युवा विकास मंच अध्यक्ष सुनील चौधरी से पूछा गया है कि उक्त धरने को प्रशासन से ली अनुमति को जमा करवाया जाए या धरना स्थल को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के गेट से नोटिस प्राप्त होने के 48 घंटे के भीतर खाली किया जाए। ऐसा न करने पर उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
पांवटा साहिब व्यवस्था परिवर्तन मंच अध्यक्ष और बाहती विकास मंच अध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया कि उन्हें एसडीएम कार्यालय से जारी एक नोटिस सोमवार शाम को मिला है। मंगलवार को एक अन्य नोटिस देने कर्मी तहसील कार्यालय से पहुंच गया। इस नोटिस को हिंदी में किसी अधिकारी के माध्यम से प्रेषित करने की अपील की गई हैं। मंच क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान छेड़कर समर्थन मांगा जा रहा है। लोग धरना स्थल पर पहुंच कर हस्ताक्षर अभियान में समर्थन दे रहे हैं।

एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर नोटिस जारी किया है। मंच को 48 घंटे के भीतर धरना-प्रदर्शन स्थल खाली करने को कहा गया है। इसके बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed