फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in ponta block 6.50 crores rupees development work stoped due to jila parisad strike

विकास खंड पांवटा में 6.50 करोड़ के विकास कार्य प्रभावित

Mon, 04 Jul 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
in ponta block 6.50 crores rupees development work stoped due to  jila parisad strike
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रदेश में जिला परिषद कैडर कर्मचारियों और अधिकारियों की कलम छोड़ हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। हड़ताल का सीधा असर अब पंचायतों की विकास गति पर नजर आने लगा है। पांवटा विकास खंड में ही करीब 6.50 करोड़ रुपये बजट के 950 योजना कार्य ठप पड़ गए हैं। सरकार ने शीघ्र कोई समाधान नहीं निकाला तो पंचायतों के विकास की गति पर ही गंभीर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दो वर्षों में कोरोना महामारी से पंचायतों के विकास कार्य बुरी तरह से प्रभावित रहे हैं। अब कर्मचारियों और अधिकारियों के हड़ताल पर जाने से विकास की गति डगमगाने लगी है। पांवटा विकास खंड की 55 पंचायतों में मनरेगा के तहत वर्ष 2022-23 में कुल 4.55 करोड़ रुपये से 850 में से केवल 100 कार्य पूरे हो सके हैं। शेष 750 कार्य प्रगति पर है। इसमें संपर्क सड़कों, भूमि सुधार, जल संग्रहण टैंक, पौधरोपण और केंद्र सरकार की अमृत सरोवर में जलाशय जीर्णोद्घार कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं 15 वें वित्त आयोग योजना के करीब 1.50 करोड़ रुपये के बजट के 200 कार्य भी ठप हैं। इस योजना में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद की योजनाओं के कार्य होने हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस तरल कचरा प्रबंधन कार्य भी प्रभावित हुआ है। पांवटा की सैनवाला, बद्रीपुर, बढ़ाना, डांडा, राजपुर, अंबोया, गोरखूवाला व छछेती पंचायतों में 36 लाख बजट खर्च हो रहा है, जिसमें ड्रेनेज, शौचालय, सोक पिटों का 90 फीसदी कार्य हो चुका है। इसका दस फीसदी शेष कार्य अब हड़ताल के चलते प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पंचायतों से मिलने वाले विभिन्न प्रमाण पत्र भी नहीं बन पा रहे हैं। खंड विकास अधिकारी पांवटा साहिब रवि प्रकाश जोशी और पंचायत निरीक्षक राजेंद्र मणी ने कहा कि मनरेगा, 15वें वित्त आयोग और स्वच्छ भारत मिशन समेत विभिन्न योजनाओं के सैकड़ों विकास कार्य प्रगति पर हैं। जिला परिषद कैडर कर्मचारियों और अधिकारी एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं। इसके चलते सैकड़ों विकास योजनाओं पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed