फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in nahan sirmaur thrid day people continues facing problem of buses shortage and overloding

सरकारी और निजी बसों में भारी भीड़, सीट के लिए हो रही मारामारी

Tue, 28 Dec 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
in nahan sirmaur thrid day people continues facing problem of buses shortage and overloding
नाहन से कौलांवालाभूड जाने वाली बस में भीड़ होने के बावजूद चढ़ते यात्री। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। मंडी रैली में गई नाहन डिपो की बसों की कमी का दंश यात्रियों को मंगलवार को तीसरे दिन भी भुगतना पड़ा। दोपहर तक मुख्य बस स्टैंड नाहन समेत शहर के हर बस स्टॉपेज पर यात्री बसों के लिए परेशान और लाचार दिखे।
विज्ञापन

इस दौरान उनका सहारा बनीं निजी बसों में भी उन्हें रुलाया। सरकारी बसों समेत निजी बसों में भी यात्री खचाखच भीड़ के बीच जबरदस्ती घुसे। बस के भीतर सीट के लिए मारामारी रही तो ओवरलोडिंग के बीच भी सवारियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए सफर को मजबूर होना पड़ा। मुख्य बस स्टैंड नाहन में सुबह 9 बजे नाहन से यमुनानगर चलने वाली बस के न चलने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। यहां यात्री शुभम कुमार, मनीष ने बताया कि बस न चलने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, 9 व 10 बजे कौलांवालाभूड़ जाने वाले यात्रियों को बस के लिए परेशान होना पड़ा। दोपहर एक बजे नाहन से बेचड़ का बाग जाने वाली बस का रूट बंद होने के कारण यात्री परेशान दिखे। उन्हें डेढ़ बजे निजी बस से अपने गंतव्य जाना पड़ा। इस बीच सरकारी व निजी बसें ओवरलोडिंग के बावजूद भी यात्रियों का ढो रही थीं। एक बजे कौलांवालाभूड जाने वाली और डेढ़ बजे रामाधौण रूट पर जाने वाली बसें यात्रियों से फुल ओवरलोड होकर अपने रूटों पर रवाना हुईं। एक बजे पांवटा साहिब जाने वाले यात्रियों को भी खचाखच भीड़ के बीच अपने गंतव्य की ओर रुख करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बसस्टैंड के सहायक अड्डा प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि जिला में कुल 14 रूट बंद रहे। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद कई बसें मंडी से नाहन पहुंच गईं थी। इसके बाद उन्हें विभिन्न रूटों पर लगा दिया गया था।

उन्होंने बताया कि सुबह के समय अधिकतर लोकल रूट प्रभावित रहे। उन्होंने कहा कि नाहन-कुहंट, नाहन-बढोल, नाहन-सहारनपुर, नाहन-टोडा, नाहन-यमुनानगर रूट बंद रहे। मंडी से बसें पहुंचने से अब यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed