फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hrtc employees strike in sirmaur

जिले में एचआरटीसी के 60 रूटों पर बस सेवाएं ठप, यात्री परेशान

Sat, 24 Jul 2021 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
hrtc employees strike in sirmaur
सिरमौर जिला के नाहन बसस्टेंड पर बसें न चलने से परेशान यात्री। - फोटो : NAHAN
नाहन/पांवटा साहिब/ददाहू (सिरमौर)। एचआरटीसी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के आह्वान पर सिरमौर में सभी कर्मचारी शनिवार को हड़ताल पर चले गए हैं। इससे जिले के सभी रूटों पर बस सेवाएं बंद कर दी गई हैं। शनिवार को जिले में 60 के करीब रूटों पर बस सेवाएं चलाई गई थीं जिन्हें तत्काल बंद कर दिया गया है। इसके चलते यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला शिमला के क्षेत्रीय प्रबंधक के तबादले से गुस्साए एचआरटीसी कर्मियों ने प्रदेशभर में बस सेवाओं को बंद रखा है। आगामी आदेशों तक सिरमौर में भी बसों की सेवाएं बंद रखी गई हैं। बता दें कि सिरमौर में एचआरटीसी के 159 रूट हैं लेकिन फिलहाल अभी 60 के करीब रूटों पर ही एचआरटीसी की बस सेवाएं चलाई जा रही हैं, जिन पर बस सेवाएं बंद कर दी हैं।
विज्ञापन

एचआरटीसी कर्मचारी आरएम का तबादला रद्द करने पर अड़े हैं और पूरे प्रदेश में हड़ताल पर चले गए हैं। इससे यात्रियों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। बड्डा अड्डा प्रभारी सुखराम ने बताया कि जब तक आगामी आदेश नहीं मिलते तब तक सिरमौर में बस सेवाएं बंद रखी जाएंगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले के 60 रूटों पर बस सेवाएं बंद कर दी हैं। एचआरटीसी के चालक और परिचालकों की अचानक हुई हड़ताल का शनिवार दोपहर बाद गहरा असर दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते ग्रामीण रूटों से जुड़ी अधिकतर सरकारी बसें अपने गंतव्य की ओर नहीं चलीं। इससे दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। ददाहू बस अड्डा परिसर में यात्रियों को भटकते देखा गया। बसों की प्रतीक्षा में घंटों यात्री भटकते रहे। कुछेक यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेकर भी घर पहुंचने पर विवश होना पड़ा। इसके साथ-साथ बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड को जाने वाले यात्री भी खासे परेशान रहे। भारी उमस और गर्मी के बीच पांवटा साहिब में यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बाहरी राज्यों के यात्रियों गुरमेल सिंह, सीमा, अंजुम, स्वाती व कुनिका ने बताया कि शनिवार को एचआरटीसी के बस चालक परिचालक की हड़ताल रही। दोपहर के बाद पांवटा साहिब में भी निगम की बसों का आवागमन बंद कर दिया गया। पांवटा से एचआरटीसी की बस सेवाएं न मिलने पर सैकड़ों यात्रियों को दिक्कतें आईं। बस स्टैंड पर यात्रियों में उहापोह की हालत रही। हालांकि, लंबे इंतजार के बाद बाहरी राज्यों के डिपो की बसों के पहुंचने से कुछ राहत मिली।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed