फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hrtc bus services condition not well

Sirmour News: परिवहन निगम की बसों की सीटों की हालत पतली, बैठने से कतराते हैं यात्री

Wed, 08 Jan 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
hrtc bus services condition not well
परिवहन निगम के नाहन डिपो की बसों की बदहाल सींटे। संवाद
परिवहन निगम की बसों की सीटों की हालत पतली, बैठने से कतराते हैं यात्री
विज्ञापन

मरम्मत को लेकर लगातार की जा रही अनदेखी, बिगाड़ रही छवि

धर्म सिंह तोमर

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम सूबे में लोगों के आवागमन में अहम स्थान रखता है। बावजूद इसके निगम की बसों की हालत कई बार यात्रियों के लिए समस्या बनती है जिससे निगम की छवि पर भी असर पड़ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरमौर में निगम की कई बसों की सीटों की हालत खस्ता हुई है। इनमें से कुछ बसों की सीटें बिल्कुल गंदी हालत में हैं तो वहीं दूसरी तरफ कई बसों की सीटें व उनके कवर बुरी तरह से कट-फट चुके हैं। इसके चलते इन बसों में यात्रियों को बैठने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सीट कवर फट जाने के बाद कई बार बसों की सीटों के अंदर स्पंज गीली हो जाती हैं तो यात्रियों के कपड़े भी गीले होते हैं। इसके अलावा गंदी सीटों पर बैठने से यात्री मुंह मोड़ते हैं। सीटों से बदबू तो आती ही है साथ ही लोगों में बीमारियां फैलने का भय बना रहता है।
विज्ञापन


हालांकि निगम के कुछ चालक-परिचालक ऐसे भी हैं जो स्वेच्छा से बसों को चमकाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं तो वहीं कुछ कर्मी लगातार बसों की अनदेखी करते हैं। इसके चलते उनकी समय पर मरम्मत तक नहीं करवाते। ऐसे में बसों की हालत पतली रहती है। सूत्रों की मानें तो नियमित साफ-सफाई सही न होना भी निगम की बसों में यात्रियों की संख्या में कमी का एक कारण रहता है। एक तबका अधिकतर निजी बसों को चुनता है। इसका सबसे बड़ा कारण माना जाता है कि निजी बसों को पुरी तरह से चमकाया जाता है। हालांकि पहले अधिकतर निजी बसों की हालत भी दयनीय रहती थी लेकिन पिछले कुछ समय से अधिकतर निजी बसों की हालत में सुधार हुआ है और बसों के अंदर सफाई को लेकर खास ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों हनीफ, विक्रांत, अजय, महेश, रजनीश आदि ने बताया कि परिवहन निगम की अधिकतर बसों में सफाई व्यवस्था खराब है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विभिन्न संक्रामक रोग फैलते हैं, ऐसे में सफाई व्यवस्था का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने निगम से बसों में सही सफाई को लेकर मांग उठाई है।

-निगम की बसों की सीटों और अंदर के हिस्से की नियमित सफाई करवाई जाती है। सीटों की मरम्मत का कार्य भी समय-समय पर किया जाता है। फिर भी कुछ बसों में यदि कमियां पाई जाएंगी उन्हें सुधारा जाएगा।


-अंशित शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम नाहन

परिवहन निगम के नाहन डिपो की बसों की बदहाल सींटे। संवाद

परिवहन निगम के नाहन डिपो की बसों की बदहाल सींटे। संवाद

परिवहन निगम के नाहन डिपो की बसों की बदहाल सींटे। संवाद

परिवहन निगम के नाहन डिपो की बसों की बदहाल सींटे। संवाद

परिवहन निगम के नाहन डिपो की बसों की बदहाल सींटे। संवाद

परिवहन निगम के नाहन डिपो की बसों की बदहाल सींटे। संवाद

परिवहन निगम के नाहन डिपो की बसों की बदहाल सींटे। संवाद

परिवहन निगम के नाहन डिपो की बसों की बदहाल सींटे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed