फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hp vidut parisad ex servicemen employees union dadhahu meeting

Sirmour News: जेसीसी के पदाधिकारी की चार्जशीट वापस लेने की उठाई मांग

Tue, 05 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
hp vidut parisad ex servicemen employees union dadhahu meeting
ददाहू में आयोजित बैठक में मौजूद राज्य विद्युत परिषद सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की ददाई इकाई के सद
जेसीसी के पदाधिकारी की चार्जशीट वापस लेने की उठाई मांग
विज्ञापन

सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी संघ ददाहू इकाई ने बैठक में मांगों पर किया मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ (फोरम) की ददाहू इकाई ने जेसीसी के दो पदाधिकारियों की चार्जशीट को तुरंत वापस लेने की मांग की। साथ ही संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से किए जाने वाले धरना प्रदर्शन पर लगाई गई रोक को हटाने की भी मांग की है। सात अगस्त को शिमला में होने वाले धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में विद्युत कर्मचारियों के एकत्रित होने की भी बात कही।

मंगलवार को ददाहू में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए इकाई के प्रधान करतार सिंह पठानिया ने कहा कि बिजली बोर्ड के इतिहास में तमाम मसलों का समाधान वार्ता के माध्यम से ही होता आया है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड प्रबंधन की कार्यशैली व तानाशाह पूर्ण रवैया प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री की छवि पर भी विपरीत प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की।
विज्ञापन


बैठक में शंभू दत्त, तोताराम, तपेंद्र सिंह, शेर बहादुर, सुनीता शर्मा, सुमित्रा देवी, लीला देवी, नेत्र सिंह, गीताराम, बाबूराम, बलवंत सिंह मुन्नू राम, मान सिंह व इंद्र सिंह समेत अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


....संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed