{"_id":"67d583509995d97f280b2cb2","slug":"holi-celebration-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-145697-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा साहिब में शहर से गांवों तक रही होली के पर्व की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा साहिब में शहर से गांवों तक रही होली के पर्व की धूम
विज्ञापन
- ग्राम पंचायत अमरकोट के बेहड़ेवाला गांव में होली पर्व पर मनाते ग्रामीण: संवाद
पांवटा साहिब में शहर से गांवों तक रही होली के पर्व की धूम
फूलों की होली अलग अंदाज रहा, डीजे धुनों पर जमकर झूमे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक होली धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान डीजे की धुनों पर युवाओं के साथ महिलाएं व बच्चे भी जमकर झूमते रहे। विश्वकर्मा मंदिर परिसर में फूलों की होली अलग अंदाज से मनाई गई। इस दौरान मंदिर परिसर के भीतर पहुंचे भक्तों ने एक-दूसरे पर फूल फेंक कर बधाई दी।
शुक्रवार को होली पर्व के अवसर पर नगर परिषद पांवटा के परिसर में विधायक पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र सुखराम चौधरी, एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत चीमा, नगर परिषद पांवटा की अध्यक्ष निर्मल कौर, डीएसपी पांवटा मानवेन्द्र, तहसीलदार पांवटा ऋषभ शर्मा, बारुराम शर्मा, चयनित-मनोनित पार्षदों, कर्मचारियोंं समेत लोगों ने जमकर होली का पर्व मनाया। पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने अपने आवास पर होली मनाई। इस दौरान सैकड़ों समर्थक व उनके परिजन भी मौजूद रहे। पांवटा साहिब के देवीनगर, डिफेंड कॉलोनी, बेहड़ेवाला, बद्रीपुर, आदर्श कॉलोनी,शिवा कॉलोनी तारुवाला, कुंजा पहाड़ी कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, माजरा, राजबन, भूंगरनी, फूलपुर, शिवपुर, बाता मंडी, सूरजपुर में धूमधाम से होली पर्व मनाया गया। इस दौरान युवाओं की मंडलियों ने एक कॉलोनी से दूसरी कॉलोनी पहुंंच कर अपने दोस्तों को रंग लगाए।
कुछ कॉलोनियों में देर शाम तक युवा डीजे की धुनों पर झूमते रहे। पंजाबी, पहाड़ी व होली पर्व के गीतों की आवाजें खूब गूंजती रहीं। विश्वकर्मा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली। इस दौरान भजन संकीर्तन कार्यक्रम भी हुआ।
विज्ञापन
संवाद