फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   himachal divas district level programme will be celebrated in chaugan maidan nahna

Sirmour News: हिमाचल दिवस पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे ध्वजारोहण

Tue, 04 Apr 2023 08:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 08:04 PM IST
विज्ञापन
himachal divas district level programme will be celebrated in chaugan maidan nahna
हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियों कोे लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त सिरमौर आरके गौत
हिमाचल दिवस पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे ध्वजारोहण
विज्ञापन

नाहन के चौगान में धूमधाम से मनाया जाएगा जिला स्तरीय समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल दिवस का जिलास्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में 15 अप्रैल को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इस अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे।
समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त आरके गौतम ने बताया कि उप मुख्यमंत्री सुबह ठीक 11:00 बजे ध्वजारोहण करेंगे और आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। मार्च पास्ट की रिहर्सल नाहन चौगान में 11, 12 और 13 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री इससे पूर्व डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद शहीदी चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जो समारोह के मुख्य आकर्षण होंगे। समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन, पद्मावती नर्सिंग संस्थान, एवीएन पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, राजकीय नर्सिंग मेडिकल कॉलेज डाइट और एसवीएन स्कूल की छात्र-छात्राएं प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा पड़ोसी राज्यों की संस्कृति को दर्शाते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल एसडीएफए हॉल में 12 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे रखी गई है। उन्होंने स्कूलों और अन्य संस्थानों से अपील की है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरी तरह से लाइव होना चाहिए। पेन ड्राइव, लैपटॉप अथवा मोबाइल पर गाना चलाने की अनुमति नहीं होगी।
उपायुक्त ने जिलावासियों से हिमाचल दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भी स्टेशन न छोड़ने और समारोह में सम्मिलित होने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक की कार्यवाही का संचालन उपायुक्त के सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने किया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, एसडीएम रजनेश कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारियों के अलावा विभिन्न सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य व प्रधानाचार्य बैठक में उपस्थित रहे।
.....हितेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed