Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Himachal Another bus accident victim in Sirmaur hill would have been a big accident

हिमाचल: सिरमौर में एक और बस दुर्घटना का शिकार, पहाड़ी न होती तो हो जाता बड़ा हादसा; बाल-बाल बचे यात्री

Wed, 14 Jan 2026 06:14 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 14 Jan 2026 06:14 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक और बस हादसे का शिकार हो गई है। यह बस चंडीगढ़ से देहरादून के लिए जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Another bus accident victim in Sirmaur hill would have been a big accident
दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला सिरमौर के रूखड़ी में नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून-07 पर बुधवार को उत्तराखंड की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस चंडीगढ़ से देहरादून के लिए जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर चिखों पुकार मच गई। बस में 30 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शाम को करीब 4 बजे उत्तराखंड के देहरादून डिपो ग्रामीण बस चंडीगढ़ से देहरादून जाते समय रूखड़ी के समीप विपरित दिशा में जाकर पहाड़ी से टकरा गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अन्य वाहन या राहगीर बस की चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि पुष्टि नहीं है, लेकिन मौके पर यात्रियों के अनुसार बस का स्टेयरिंग लॉक हो जाने से यह हादसा हुआ है। मोड़ काटने के बाद बस के अगले टायर एक तरफ को ही रह गए।
विज्ञापन




इसके बाद बस पहाड़ी से टकरा गई। यदि मौके पर पहाड़ी नहीं होती तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था। बस टकराने के बाद जोरदार झटका लगा। इस दौरान कुछ यात्रियों को हल्की फुल्की चोटें बताई जा रही हैं। हादसे के बाद बस में सवार यात्री नीचे उतरे और अन्य वाहनों में अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed