फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health

घंडूरी में फैला पीलिया, दर्जनभर बच्चे चपेट में आए

Tue, 14 Jul 2020 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
health
नौहराधार (सिरमौर)। नौहराधार तहसील के घंडूरी में पीलिया फैल गया है। बीते रविवार क्षेत्र के करीब दर्जनभर बच्चे पीलिया की चपेट में आ गए। बीमार बीच्चों को पहले उल्टी की शिकायत हुई। इसके बाद बच्चों को पीलिया ने जकड़ लिया। लोगों ने आशंका जताई कि बच्चे दूषित पानी पीने से बीमारी की चपेट में आए हैं। इसके बाद जलशक्ति विभाग ने मौके पर पहुंचकर पेयजल टैंक से सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को घंडूरी में एक साथ राजेंद्र, वीरेंद्र, सुरेंद्र, अनिल ठाकुर आदि के बच्चों को पेट दर्द और उल्टियां लगीं। इसके बाद बच्चे पीलिया की चपेट में आ गए। हालांकि, परिजनों ने बच्चों को झाडफ़ूंक कराया। जब आराम नहीं हुआ तो बच्चों को सीएचसी नौहराधार लाया गया था, जहां से चार को सोलन रेफर किया गया। जबकि, सीएचसी नौहराधार में प्राथमिक उपचार के बाद कुछ बच्चे ठीक हो गए। बीते सोमवार विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पानी का सैंपल लिया गया। विभाग ने हर पेयजल स्रोत में ब्लीचिंग पाउडर डाला।
विज्ञापन

उधर, राजेश ठाकुर और सुरेंद्र ने जारी बयान में कहा कि घंडूरी में पेयजल स्टोर टैंक में दूषित पानी होने के चलते यह बीमारी पनपी है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बने स्टोर टैंकों में न तो समय पर ब्लीचिंग पाउडर डाला जाता है और न ही स्टोर टैंकों और सोर्स टैंक को साफ किया जाता है। इसके चलते तमाम तरह की गंदगी पेयजल में मिलकर नलों से निकलती है। उन्होंने विभाग से मांग की कि समय-समय पर आकर टैंक को साफ करें। समय-समय पर टैंकों में ब्लीचिंग पाउडर डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएचसी नौहराधार एमओ डॉ. सौरव शांडिल ने क्षेत्र के लोगों से बरसात के मौसम में उबाल कर पानी पीने की सलाह दी है। जल शक्ति मंडल नौहराधार के सहायक अभियंता वीके गौतम ने बताया कि घंडूरी में पिछले सप्ताह टैंकों की सफाई की है। पानी साफ है। सोमवार को दोबारा सैंपल के लिए पानी लैब भेज दिया है। ब्लीचिंग पाउडर सभी स्टोर टैंकों में समय पर डाला जा रहा है। बरसात के लिए विभाग पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed