फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health

उत्तराखंड परिवहन निगम की 120 बसें चंडीगढ़ रवाना

Mon, 04 May 2020 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
health
पांवटा साहिब में उतराखंड से पहुंचीं बसें। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सोमवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की 120 बसें चंडीगढ़ रवाना हो गई हैं। सुबह बसों का आगमन होने पर हिमाचल-उत्तराखंड सीमा बैरियर गोविंदघाट पर इन बसों के पहुंचने से यमुनापुल पर खासी भीड़ हो गई। इस बीच पुल पर एक कार को पार्क करने से पुलिस जवानों को वाहन आवागमन करवाने में दिक्कतें आईं। हिमाचल राज्य के पांवटा बैरियर पर हर बस-वाहन को सैनिटाइज किया जा रहा है। इन बसों के चालक-परिचालक का मेडिकल चेकअप करवाने के बाद ही चंडीगढ़ की तरफ रवाना होनेे दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की 120 बसें पांवटा पहुंचीं। पांवटा से होकर चंडीगढ़ रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के पंजाब और हरियाणा में फंसे, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, कामगारों समेत सभी लोगों को वापस उत्तराखंड पहुंचाया जाएगा। उत्तराखंड के लोगों को इन बसों से उनके घर लाया जाएगा। लॉकडाउन के समय से उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जिलों के सैकड़ों लोग इन राज्यों में फंसे हुए थे। उन्हें उनके घरों को पहुंचाने के लिए सोमवार को सुबह ही उत्तराखंड की बसें पांवटा बैरियर पर पहुंची। इस दौरान काफी समय तक दोनों राज्यों को जोड़ने वाले यमुना पुल पर खूब भीड़ हो गई। हालांकि, हिमाचल में प्रवेश से पहले इन बसों को पूरी तरह सैनिटाइज करके हिमाचल के पांवटा साहिब से चंडीगढ़ की तरफ भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पांवटा बैरियर पर इन बसों के चालकों और परिचालकों समेत सभी लोगों को उतार कर उनकी स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर ही सभी की स्वास्थ्य जांच कर रही है। इसके बाद ही उत्तराखंड की बसों के स्टाफ को भेजा गया। बैरियर पर सामाजिक दूरी का भी पूरा पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब सोमदत्त ने कहा कि उत्तराखंड की बसें गोविंदघाट बैरियर पर सोमवार सुबह पहुंची। इन सभी बसों को सैनिटाइज किया गया और स्टाफ का स्वास्थ्य विभाग की बैरियर पर तैनात टीम ने जांचा। इसके बाद सभी पास समेत दस्तावेजों की जांच के बाद चंडीगढ़ बसें रवाना कर दी र्गइं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed