{"_id":"6a19971281815c6dfc006770","slug":"health-camp-in-dhageda-block-nahan-news-c-177-1-nhn1002-179760-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बिक्रमबाग और मात्तर में 85 लोगों की हुई एनसीडी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बिक्रमबाग और मात्तर में 85 लोगों की हुई एनसीडी जांच
विज्ञापन
धगेड़ा ब्लॉक के मात्तर में महिला का चेकअप करती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
-10 लोगों में उच्च रक्तचाप और पांच में मधुमेह के लक्षण
-विद्यार्थियों को एचपीवी टीके और तंबाकू निषेध कानून की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को बिक्रमबाग और मात्तर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इन शिविरों में लोगों की गैर संचारी रोगों (एनसीडी) से संबंधित जांच की गई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिक्रमबाग और मात्तर में शिविर लगाए। इस दौरान लोगों को जानलेवा बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही उनकी मुफ्त स्वास्थ्य जांच भी की गई।
दोनों स्वास्थ्य शिविरों में कुल 85 लोगों के कम्युनिटी बेस्ड असेसमेंट चेकलिस्ट फॉर्म भरे गए। जांच के दौरान 10 लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित पाए गए, जबकि पांच लोगों में मधुमेह के लक्षण पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी मरीजों को मौके पर मुफ्त दवाइयां वितरित कीं और संतुलित खानपान व नियमित जांच की सलाह दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सरकार की डिजिटल स्वास्थ्य योजना के तहत शिविर में लोगों की डिजिटल आभा आईडी भी बनाई गई। टीम ने मौके पर 18 लोगों की आभा आईडी लिंक की। उन्होंने बताया कि बिक्रमबाग में छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों को कोटपा अधिनियम के तहत तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए बीड़ी-सिगरेट और अन्य नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। संवाद