फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   gurunanak mission school win all round trophy

गुरु नानक मिशन स्कूल को आल राउंड द बेस्ट ट्रॉफी

Sat, 03 Sep 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sat, 03 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा कन्या रावमापा मैदान में आयोजित खंड स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। समापन समारोह में शिक्षा उप निदेशक रमेश चंद चौहान ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा को आल राउंड द बेस्ट ट्रॉफी से नवाजा गया। कबड्डी में कन्या स्कूल पांवटा विजेता व छछेती उप विजेता टीम रही। खो-खो में पांवटा कन्या स्कूल विजेता व गुरु नानक मिशन स्कूल रनर रहा।


प्रतियोगिता प्रभारी पंकज शकलानी व रामपाल सिंह ने कहा कि वॉलीबाल में गुरु नानक मिशन स्कूल विजेता व अजौली स्कूल उप विजेता तथा बैडमिंटन में स्कॉलर्स होम स्कूल विजेता व ग्लोबल अकादमी स्कूल पांवटा की टीम उप विजेता रही। नाट्य मंचन में ग्लोबल अकादमी स्कूल पांवटा प्रथम व त्रिवेणी स्कूल आफ एक्सीलेंस पांवटा दूसरे तथा समूहगान में दून वैली स्कूल पांवटा प्रथम व कन्या स्कूल पांवटा दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

भाषण में निहालगढ़ की मनीषा प्रथम व पुरुवाला की राजविंद्र दूसरे व टोका नागला की खुशनुमा तृतीय रही। एकलगान में जीएनएम पांवटा की कोशर प्रथम, डीवीएस की आस्था दूसरे व कन्या स्कूल की निश्चय मस्ताना तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बॉक्स के लिए
रंगारंग प्रस्तुतियों से बंधा समां
समापन अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। छात्राओं ने ‘बदले तेवर तेरे रे जमाना क्या क्या रंग दिखाए...,’ ‘कुल्लू मनाली लागा मेला...,’ ‘टुणकी व बबलिए...’ गीत में नाटी प्रस्तुत दी। भंगाड़ा टीम ने ‘ढोल जगिरों दा’..’ में पंजाबी डांस किया। छात्रा निश्चल मस्ताना ने एक गीत पेश कर वाहवाही लूटी। छात्राओं ने वंदे मातरम् व स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया।

-------
 कार्यक्रम में ये लोग रहे उपस्थित--
इस मौके पर कन्या स्कूल प्रधानाचार्य राजेश कुमार सोलंकी, एडीपीओ अविनाश मल्होत्रा, पूर्व प्रधानाचार्य एमएल गुप्ता, पीटीए प्रधान पवन शर्मा, गोरखनाथ चौधरी, कमाराज चौहान, पंकज शकलानी, अजय  शर्मा, निशा ठाकुर, जीवन जोशी, रामपाल सिंह, वनिता पुंडीर, सीएचटी इंदिरा चौहान, जसवीर सिंह, पूनम, केएस गुलेरिया, कमलेश तोमर, जगदीश, सविता मितल, गुरसंगत कौर, राजकुमारी नेगी व मोहन शर्मा मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed