फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Government should soon fulfill the pending demands of pensioners

Sirmour News: पेंशनरों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करे सरकार

Mon, 10 Jun 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Mon, 10 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Government should soon fulfill the pending demands of pensioners
पथ परिवहन पैंशनर कल्याण संगठन की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
संशोधित वेतनमान समेत पेंशन एरियर भी किया जाए बहाल
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो शुरू करेंगे आंदोलन
परवाणू में पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन परवाणू शाखा की मासिक बैठक काली माता मंदिर में हुई, जिसकी अध्यक्षता संगठन के चेयरमैन एवं राज्य परिषद के मुख्य सलाहकार नानक चंद शांडिल ने की। इस दौरान कर्मचारियों की काफी समय से लंबित मांगों पर विचार विमर्श कर चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा बैठक में कहा कि निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अभी तक मई की पेंशन नहीं मिली है। जिस पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के चेयरमैन कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के करोड़ों रुपए की देनदारियां 31 दिसंबर 2015 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के संशोधित वेतनमान व पेंशन का एरियर, 01 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का वेतनमान व संशोधित पेंशन, संशोधित ग्रेजुटी, लीव इन कैशमेंट और कम्युटेशन, महंगाई भत्ता आदि का करोड़ों रुपए का एरियर बकाया देय है। इसलिए निगम के कर्मचारियों में भारी रोष हैं। निगम प्रबंधन व सरकार से मांग की कि पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं को शीघ्र पूरा करे। चेतावनी दी कि राज्य परिषद के तत्वावधान में राज्य स्तरीय आंदोलन शुरू करने को मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी निगम प्रबंधन व सरकार की होगी। इस मौके पर राम सरन ठाकुर, हरदेव सिंह ठाकुर, हंस राज, ठुणियां राम, जीत सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed