फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Government College Dadahu, Teacher Educational Workshop, District Sirmaur

Sirmour News: शिक्षकों को बताए नवीन तकनीक और उपकरणों के उपयोग के तरीके

Tue, 07 May 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Government College Dadahu, Teacher Educational Workshop, District Sirmaur
डिग्री कॉलेज ददाहू में कार्यशाला में भाग लेते अध्यापक। संवाद
डिग्री कालेज ददाहू में शैक्षणिक कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में सात दिवसीय शिक्षक शैक्षणिक कार्यशाला आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने की। प्राचार्य ने शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में स्मार्ट बोर्ड, डिजिटल बोर्ड के माध्यम से अध्यापन कराने की आवश्यकता और उपयोगिता पर विस्तार से व्याख्यान दिया। प्रो.दिनेश कुमार ने आदर्श शिक्षक के गुणों पर प्रकाश डाला। डॉ. मिल्ला राम ने शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में विभिन्न नवीन तकनीकों और उपकरणों के उपयोग की विधि की जानकारी दी। प्रो. रमेश कुमार ने शिक्षकों के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान और कौशलों के बारे में प्रकाश डाला। प्रो. अशोक कुमार ने कक्षा कक्ष में संचार व तकनीक के विभिन्न आयाम पर व्याख्यान दिया। प्रो. सुरम्या गुसाई ने साहित्यकार अमृता प्रीतम की कविता पर प्रकाश डाला। प्रो. बबीता मेहता ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर अपने विचार प्रस्तुत किए, जबकि प्रो. नीलम कुमारी ने हिंदी साहित्य पर विचार प्रस्तुत किए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने सभी प्राध्यापकों को इस कार्यशाला को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed