{"_id":"657205e7ffd80f16c3078f50","slug":"garbage-colleted-from-mela-ground-nahan-news-c-177-1-ssml1027-14172-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रेणुकाजी तीर्थ से पांच टन कचरा एकत्रित, देहरादून भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रेणुकाजी तीर्थ से पांच टन कचरा एकत्रित, देहरादून भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट वॉरियर्स के माध्यम से चलाया गया स्वच्छता अभियान
सीईओ रेणुकाजी विकास बोर्ड ने रवाना किया कचरे से भरा ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले में इस बार व्यापारियों समेत श्रद्धालुओं ने भारी मात्रा में प्लास्टिक समेत अन्य कचरा पीछे फैलाया। मेला मैदान और तीर्थ के आसपास के क्षेत्र से पांच टन एकत्रित हुआ है, जिसे रिसाइकिल करने के लिए देहरादून स्थित मैटिरियल रिकवरी फेसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर भेज दिया गया है।
22 से 27 नवंबर तक चले अंतरराष्ट्रीय मेले के बाद जिला प्रशासन और रेणुकाजी विकास बोर्ड ने स्वयंसेवियों और वेस्ट वॉरियर्स के माध्यम से पूरे इलाके में स्वच्छता अभियान चलाया।
मेला मैदान सहित स्नानघाट, मंदिर परिसर और आसपास से एकत्रित पांच टन पॉलिथीन समेत अन्य कचरे को वेस्ट वॉरियर्स संस्था के माध्यम से देहरादून भेज दिया गया है।
विज्ञापन
वेस्ट वॉरियर्स की टीम बीते 15 दिन मेला मैदान में डटी रही। रेणुकाजी मेले के दौरान प्रतिवर्ष टनों के हिसाब से कूड़ा-कचरा एकत्रित होता है, जिसको आसपास के जंगल में ही जला दिया जाता था। पहली बार उपायुक्त सुमित खिमटा के प्रयासों से वेस्ट वॉरियर्स की टीम ने मेले में स्वच्छता का जिम्मा अपने कंधों पर लिया। 30 नवंबर तक इस अभियान को जारी रखना था, लेकिन मेला मैदान में दुकानदारों के डटे रहे। इसकारण उन्होंने पांच दिसंबर तक इस अभियान को चलाए रखा। एक ट्रक में देहरादून भेजे गए इस कचरे को रिसाइकिल करके दोबारा से उत्पाद तैयार किए जाएंगे।
रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ रविंद्र गुप्ता ने कचरे से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एनजीओ वेस्ट वॉरियर्स के प्रयासों की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है।
इस टीम के प्रभारी मोहम्मद कैफ ने बताया कि रेणुकाजी मेले में चलाए गए इस विशेष स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में पंचायतों के साथ-साथ स्थानीय महिला मंडलों, डिग्री कॉलेज ददाहू के विद्यार्थियों, वन और वन्य प्राणी विभाग सहित रेणुकाजी विकास बोर्ड का विशेष सहयोग रहा।