फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   garbage collection in nahan

Sirmour News: कूड़ा फेंकने वालों पर अब नगर परिषद की निगाहें

Sat, 15 Mar 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
garbage collection in nahan
कूड़ा फेंकने वालों पर अब नगर परिषद की निगाहें
विज्ञापन

नाहन शहर के कूड़ा स्थलों पर लगाई गई कर्मचारियों की ड्यूटी

कूड़े की गाड़ी करवाई जाएगी उपलब्ध, कूड़ा फेंकने वालों के होंगे चालान

अजय धीमान

नाहन(सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में हर कहीं कूड़ा फेंकने वालों पर शिकंजा कसने के लिए नगर परिषद ने कदम उठा लिया है। नगर परिषद की ओर से शहर के कूड़ा स्थलों पर कर्मचारियों की डयूटी लगा दी है, जो कूड़ा फेंकने वाले लोगों को रोकेंगें। इस दौरान कर्मचारी लोगों से कूड़ा फेंकने का कारण पूछेंगे और सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। इसके बाद अमल न करने वाले और कूड़ा फेंकने वाले लोगों के चालान किए जाएंगे।

शनिवार से शहर में इस कार्य की शुरुआत कर दी गई है। अभी शहर के तीन स्थानों का चयन इसके लिए किया गया है, जहां पर कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। इसमें मिया मंदिर के समीप, गौरा भवन, गुन्नूघाट में कूड़ा स्थल है। इन स्थानों पर पिछले लंबे समय से कूड़े के ढेर लग रहे थे। इन स्थानों पर स्थानीय लोग कूड़ा फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

अब कर्मचारियों की ड्यूटी लग जाने से हर कहीं कूड़ा फेंकने वालों को रोका जाएगा। इन स्थलों पर कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और इसके बाद शाम को 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कर्मचारी कूड़ा फेंकने वाले लोगों से कूड़ा क्यों फेंका जा रहा है इसके कारण को पूछा जाएगा। इस दौरान अगर कूड़े की गाड़ी नहीं आ रही है। इसकी वे सुविधा उपलब्ध करवाएंगें। अगर इसके बावजूद कोई कूड़ा फेंकते मिलता है तो उस पर एक हजार का जुर्माना किया जाएगा।

बता दें कि शहर में लोगों की ओर से हर कहीं कूड़ा फेंका जा रहा है, जिसके कारण डोर टू डोर अभियान फेल हो रहा है। नगर परिषद की कूड़े की गाड़ी बिना कूड़ा लिए वापस लौट रही है।

स्वयं सहायता समूह भी सफाई अभियान में शामिल होंगे

शहर में इस अभियान में स्वयं सहायता समूह भी हर गली मोहल्ले में जाकर लोगों से इस बाबत बात करेंगे। लोगों से पूछा जाएगा कि वे कूड़ा कहां फेंकते हैं। इसके बाद स्वयं सहायता समूह इसकी रिपोर्ट नगर परिषद को करेंगे।

--

क्या कहते हैं कार्यकारी अधिकारी

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार देख रहे अजय गर्ग ने बताया कि शहर में आज से इस कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अभी तीन स्थानों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह भी इसमें जुड़ कर परिषद को रिपोर्ट देंगें। उन्होंने बताया कि कूड़ा फेंकने वाले का चालान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed