{"_id":"c4dd5419528c3bebb1b8cac626d3f395","slug":"gang-rape-absconder-nabbed-at-kalka-by-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन अस्पताल से फरार गैंगरेप का आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन अस्पताल से फरार गैंगरेप का आरोपी दबोचा
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर)।
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र नाहन के तहत शंभूवाला में नाबालिग स्कूली छात्रा से गैंगरेप का फरार मुख्य आरोपी 31 वर्षीय अजय कुमार उर्फ सन्नी निवासी भराड़ी जिला शिमला को पुलिस ने कालका से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह हरियाणा के कालका से सन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। पिंजौर पुलिस को सूचना देने के बाद नाहन पुलिस मुख्य आरोपी को लेकर वापस नाहन पहुंच गई है। बीते 19 सितंबर तड़के गैंगरेप का मुख्य आरोपी नाहन अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी थी। फरार आरोपी के खिलाफ दूसरी एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
एसपी सौम्या सांबशिवन ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि सन्नी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। तीन युवक नाहन से करीब दो किलोमीटर आगे दो नाबालिग बहनों को एक सुनसान जगह पर लेकर गए थे। शंभूवाला के समीप एक गैर पंजीकृत होटल में एक बहन के साथ उन्होंने गैंगरेप किया। नशेड़ी आरोपियों ने पीड़िता को भी नशीले पदार्थों का सेवन करवाया। बाद में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
तीनों आरोपी नशे के आदि थे। पुलिस रिमांड के बाद तीनों न्यायिक हिरासत में नाहन के सेंट्रल जेल में थे। 18 सितंबर को सन्नी की तबियत खराब होने पर पुलिस उसे नाहन अस्पताल लेकर आई। जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।