फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   four injured in bike accident

दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल

Thu, 03 Feb 2022 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
four injured in bike accident
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-कुंजा मतरालियों मार्ग पर दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इसमें चार लोग घायल हो गए हैं। पुरूवाला पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है। देवीनगर वार्ड-11 निवासी हरजीत सिंह पुत्र गुलजार सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात को यह हादसा पेश आया। वह स्थानीय पेट्रोल पंप पर ड्यूटी देने के बाद घर जा रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उसने देखा कि पेट्रोल पंप के साथ लगती रामपुरघाट सड़क की तरफ से एक बाइक ने कार को ओवरटेक करते हुए पांवटा की आई। उसने पांवटा से आ रही बाइक को सामने से टक्कर मार दी। दोनों ही बाइकों पर दो-दो लोग सवार थे। टक्कर लगने के बाद चारों नीचे आ गिरे।
विज्ञापन

इसके बाद चारों घायलों जगपाल, इसराइल, तुषार और समध को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। पुरूवाला थाना के मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार मामले में जांच कर रहे हैं। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुरूवाला थाना पुलिस टीम ने बाइक चालक जगपाल के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed