फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Forest Department gives green signal to Rajpur-Kulthina road

राजपुर-कुल्थीना सड़क को वन विभाग की हरी झंडी

Thu, 17 Jun 2021 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Forest Department gives green signal to Rajpur-Kulthina road
पांवटा साहिब/ राजपुर (सिरमौर)। पांवटा साहिब विधानसभा के आंजभोज की राजपुर-कुल्थीना संपर्क सड़क को वन विभाग की हरी झंडी मिल गई है। करीब 6.5 किमी की संपर्क सड़क में 4.15 हेक्टेयर वन भूमि का हस्तांतरण होगा। इस सड़क निर्माण के दौरान 46 पेड़ कटेंगे। इस मार्ग योजना से आधा दर्जन गांव के सैकड़ों परिवार लाभान्वित होंगे। हालांकि, प्रदेश में एफसीए पर सर्वोच्च न्यायालय की मौजूदा रोक के चलते सर्वोच्च न्यायालय की अनुमति का अभी भी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लंबे समय से आंजभोज क्षेत्र की यह संपर्क सड़क प्रस्तावित है। क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन गांवों लोभी, किराना, किरोग व कुल्थीना के सैकड़ों परिवारों को संपर्क मार्ग का फायदा होगा। अब, संपर्क सड़क को फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने से लगभग 6.5 किमी सड़क बन सकेगी। डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने कहा कि वन संरक्षण अधिनियम के तहत देहरादून कार्यालय से इस संपर्क मार्ग को मंजूरी मिली है। प्रदेश मे एफसीए पर सर्वोच्च न्यायालय मौजूदा रोक के कारण फिलहाल सर्वोच्च न्यायालय से अनुमति का फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed