{"_id":"6985f7e240445c0161021d1e","slug":"football-pratiyogita-in-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1002-171363-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: खेलो इंडिया ए ने खालसा फुटबाल क्लब को 1-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: खेलो इंडिया ए ने खालसा फुटबाल क्लब को 1-0 से हराया
विज्ञापन
नाहन के चौगान मैदान में शुरू हुई फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि और खिलाड़ी। स्रोत
आज के कार्यक्रम की खबर
सिटी स्पोर्ट्स
अंडर-17 आयु वर्ग के संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में दी मात
नीरज चंदेल मेमोरियल में आज वरिष्ठ वर्ग में खेले जाएंगे मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। चौगान मैदान नाहन में शुक्रवार से तीन दिवसीय द्वितीय नीरज चंदेल मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ नागरिक सभा नाहन के अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष दिग्विजय गुप्ता ने किया। अंडर-17 आयु वर्ग का फाइनल मुकाबला खेलो इंडिया ए ने खालसा फुटबाल क्लब को 1-0 से हराकर जीता।
पहले मुकाबले में खेलों इंडिया ए ने कैंट स्कूल नाहन को 4-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में खालसा फुटबाल क्लब ने खेलो इंडिया बी टीम को 5-0 से हराया। शनिवार को वरिष्ठ वर्ग के मुकाबले होंगे। पहला मैच उत्तराखंड मास्टर और स्ट्राइकर क्लब हिसार के बीच खेला जाएगा।
इस मौके पर मुख्यातिथि दिग्विजय गुप्ता ने कहा कि यह प्रतियोगिता स्वर्गीय नीरज चंदेल की स्मृति में आयोजित की जा रही है। जिला फुटबाल एसोसिएशन और अन्य संस्थाओं द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का दूसरी बार यहां आयोजन किया जा रहा है जिसमें युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। नाहन की धरती से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबाल खिलाड़ी निकल चुके हैं। इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं।
विज्ञापन
आयोजक डॉ. जफर ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें 9 टीमें में वरिष्ठ वर्ग की हैं, जबकि 5 टीमें कनिष्ठ वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अमृत शाह, व्यवसायी योगेश गुप्ता, ईशान राव, नवीन ठाकुर, आयोजक आशीष थापा, डॉ. जफर अली, मोहित सैनी, ललित बंसल आदि मौजूद रहे। संवाद