फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   five thousand people worship mata balasundri

Sirmour News: मां बालासुंदरी के दरबार में 5 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Sun, 07 Dec 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
five thousand people worship mata balasundri
त्रिलोकपुर मंदिर में शीश नवाने खड़े श्रद्धालु। संवाद
पौष माह कृष्ण पक्ष की तृतीया पर त्रिलोपुर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। पौष माह कृष्ण पक्ष की रविवारी तृतीया के पावन अवसर पर त्रिलोकपुर स्थित प्रसिद्ध शक्ति पीठ में रविवार को श्रद्धालुओं का तांता दिनभर लगा रहा। रविवार को अवकाश होने के चलते सुबह से ही आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु त्रिलोकपुर पहुंचे।

प्रात:कालीन आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार खोले गए, जिसके बाद दर्शन का क्रम देर शाम तक जारी रहा। मंदिर न्यास की ओर से सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई और व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी होती रही। इसके साथ ही भक्तों के लिए दोपहर के समय भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद व भोजन ग्रहण किया।
विज्ञापन


मंदिर न्यास समिति के प्रभारी विजयपाल सिंह ने बताया कि रविवार तड़के से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था और दिनभर में लगभग 5000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है, जिसके मद्देनजर मंदिर प्रबंधन सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को पहले से चुस्त-दुरुस्त रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed