{"_id":"6915d852207ef6cce506c642","slug":"first-aid-information-given-to-students-nahan-news-c-177-1-ssml1028-164485-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार की दी जानकारी
विज्ञापन
शमशेर स्कूल नाहन में विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार पर जागरूक करती टीम। संवाद
शमशेर स्कूल में जिला रेडक्राॅस सोसायटी ने लगाया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शमशेर स्कूल नाहन में रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों को निजी स्वच्छता और आपदा प्रबंधन के तहत प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जूनियर रेडक्रॉस एवं यूथ रेडक्रॉस समूह हिमाचल के राज्य समन्वयक जोगिंद्र सिंह बिष्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस की ओर से स्कूली बच्चों और युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्कूल और कॉलेज स्तर पर जूनियर रेडक्रॉस और यूथ रेडक्रॉस समूह का गठन किया जा रहा है।
राज्य समन्वयक बिष्ट ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को रेडक्रॉस की गतिविधियों से अवगत करवाना है, ताकि वे समाज में जाकर प्राथमिक चिकित्सा, ड्रग डी-एडिक्शन और सामाजिक सेवा से संबंधित विषयों पर जागरूकता फैला सकें।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने बताया कि शिविर में 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई।