फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Fire breaks out in house; belongings and garlic crop destroyed.

Sirmour News: घर में लगी आग, सामान और लहसुन की फसल जली

Sat, 22 Aug 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in house; belongings and garlic crop destroyed.
भरोग बनेगी पंचायत के खैना गांव में आग की घटना से हुए नुकसान का जायजा लेते  पटवारी व पंचायत प्रध
धारटीधार के खैना गांव में हादसा
विज्ञापन

पत्नी ने धुआं उठाते देख परिवार को जगाया, पड़ोसियों की मदद से बुझाई आग
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। धारटीधार की भरोग बनेड़ी पंचायत के खैना गांव में शुक्रवार रात आग लगने से किसान का मकान और सामान राख हो गया। आग से कमरे में रखी लहसुन की फसल, बीज, वॉशिंग मशीन, बेड, कुर्सियां, संदूक, कपड़े, बर्तन और बिजली का सामान जल गया। गनीमत रही कि आग की चपेट में आया गैस सिलिंडर नहीं फटा, वरना हादसा और भी भयावह हो सकता था। अनुमान के अनुसार आग से तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
शुक्रवार रात अजय कुमार के घर के कमरे में अचानक आग भड़क उठी। परिवार के सदस्य उस समय दूसरे कमरे में सो रहे थे। सोने से पहले अजय कुमार की पत्नी आंगन का बल्ब बंद करने गई तो उसने कमरे से धुआं उठता और आग की लपटें निकलती देखीं। उसने तुरंत परिवार के सदस्यों को जगाने के साथ आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग इतनी तेजी से फैली कि कमरे में रखा सामान बचाने का मौका तक नहीं मिला। प्रारंभिक तौर पर आग का कारण गैस सिलिंडर से गैस का रिसाव बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर पंचायत प्रधान रामगोपाल और वार्ड सदस्य नीलम कुमारी मौके पर पहुंचे और पटवारी को जानकारी दी। पटवारी विशाल ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है। पंचायत प्रधान रामगोपाल ने प्रशासन से प्रभावित किसान परिवार को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed