फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fifty members of kisan sabha will be participated in mahadharna

महाधरने में पांवटा से जाएगा 50 लोगों का जत्था

Tue, 03 May 2016 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Tue, 03 May 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

राजपुर /पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल किसान सभा पांवटा तहसील कमेटी की बैठक मंगलवार को विश्रामगृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खुशहाल सिंह ने की। बैठक में राज्य कमेटी के आह्वान पर राज्य सचिवालय में आयोजित किए जा रहे महाधरने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यह दो दिवसीय धरना 24 घंटे आयोजित होगा।


बैठक में कहा गया कि पांवटा साहिब से महाधरने में पचास लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। खुशहाल सिंह ने सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया कि महाधरने के दौरान भूमिहीनों, कब्जा धारियों, जंगली जानवरों से फसलों की रक्षा तथा किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार का ध्यान खींचा जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बाबत एक ज्ञापन तहसीलदार पांवटा के  माध्यम से उपायुक्त को भेजा जाएगा जिसमें पटवारियों द्वारा गिरदावरियां मनमाने ढंग से किए जाने का मुद्दा उठाया जाएगा। साथ ही मांग की जाएगी कि यदि पटवारियों ने गिरदावरी को नियम के तहत शुरू नहीं किया तो किसान तहसील मुख्यालय पर धरना देंगे। बैठक में जगदीश चंद, रामप्रसाद, जोगा सिंह, भूपिंद्र सिंह, मेजर सिंह, जगदीश सिंह, जीवन सिंह, दलीप तोमर, मंजीत सिंह, करनेल सिंह आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed