फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Fear of accidents due to sand and gravel thrown on the roadside

सड़क किनारे फेंकी रेत और बजरी से हादसों की आशंका

Thu, 21 Apr 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fear of accidents due to sand and gravel thrown on the roadside
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू में ठेकेदार की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। रेणुकाजी-नाहन सड़क पर पुलिस थाने के पास एक पक्के डंगेे का निर्माण किया जाना है, लेकिन ठेकेदार दो माह से निर्माण सामग्री को सड़क पर फेंककर गायब हो गया है।
विज्ञापन

इसके चलते डंगे के निर्माण की सामग्री सड़क पर फैलकर हादसों को न्योता दे रही है। सर्दियों की बारिश में ददाहू में पुलिस थाने के साथ सटी मुख्य सड़क का एक बड़ा हिस्सा ढह गया था। लोनिवि विभाग ने वहां डंगे के निर्माण का प्राक्कलन तैयार करके इस कार्य को ठेके पर दिया।
विज्ञापन

संबंधित ठेकेदार ने काम को पूरा करना तो दूर शुरू भी नहीं किया है। इससे राहगीरों के साथ आसपास के रिहायशी मकानों में रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डंगे का निर्माण न होने से सड़क का शेष भाग भी गिरकर किसी बड़े हादसे को अंजाम दे सकता है। डंगे के निर्माण पर करीब पांच लाख रुपये की राशि खर्च की जानी है, लेकिन पिछले दो माह से ही ठेकेदार का कोई पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करके काम शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। ठेकेदार ने एक सप्ताह के भीतर काम प्रारंभ नहीं किया तो उस पर जुर्माना लगाए जाने के साथ ही काम दूसरे ठेकेदार को जारी कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed