फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   emaam of amarkot masjid beat in jungle of ponta sahib case file

जंगल में पीटा अमरकोट मस्जिद का पूर्व इमाम

Mon, 30 May 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
emaam of amarkot masjid beat in jungle of ponta sahib case file
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अमरकोट पंचायत की मस्जिद के पूर्व इमाम ने मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित का कहना है कि मस्जिद कमेटी से बकाया राशि लेने के बाद कुल्हाल उत्तराखंड लौटते वक्त हमला किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत मिलने पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अब्दुल वासिद (28) निवासी गरदहा डाक घर अमीरनगर तहसील गोला गोतरणनाथ, जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश ने कहा कि वह उत्तराखंड के निवासी शहजाद के मकान में रहते हैं। पेशे से इमाम हैं। पांच वर्षों से पांवटा साहिब के ग्राम अमरकोट मस्जिद में इमाम थे। किसी बात को लेकर कुछ दिन पहले ही कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद मस्जिद छोड़ दी थी। अब वह उत्तराखंड के कुल्हाल रह रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को मस्जिद कमेटी से अपने बकाया पैसे लेने बाइक पर अमरकोट पहुंचा था। अपने पैसे लेकर लौटते वक्त अमरकोट जंगल के मोड़ पर कुछ लोगों ने रास्ते में रस्सा डालकर बाइक को गिरा दिया। वह उसे उठाकर खेतों में ले गए और लोहे के पाइप से मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत मिलने पर पांवटा थाना के सब इंस्पेक्टर यादेश कुमार ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इमाम अब्दुल वासिद की शिकायत मिलने पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed