फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dubga falling near jamli river bridge

Sirmour News: जामली नदी पर बने पुल के ऊपर बना डंगा गिरना शुरू

Mon, 28 Sep 2026 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
dubga falling near jamli river bridge
नाहन-कौलावालाभूड़ मार्ग पर जामली नदी पर बने पुल के पास क्षतिग्रस्त डंगा। स्रोत: संगठन
सचित्र--
विज्ञापन








संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नाहन-कौलांवालाभूड़ मार्ग पर जामली नदी पर बना पुल खस्ताहाल स्थिति में पहुंच गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल के ऊपर की तरफ बना डंगा ढहना शुरू हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह डंगा पूरी तरह से टूट गया तो मुख्य पुल के गिरने का गंभीर खतरा पैदा हो जाएगा।
प्रेस को जारी बयान में ब्रह्मा समाज सेवा संगठन सुरला के प्रेस सचिव दीपचंद व वार्ड सदस्य जाबल कनोटी यशवंत सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने काफी समय पहले पुल के निचले हिस्से की सुरक्षा के लिए डंगा लगाया था। उस दौरान ग्रामीणों ने लिखित और मौखिक तौर पर ऊपर की साइड बने डंगे की दशा से भी अधिकारियों को अवगत करवाया था। अधिकारियों ने बजट न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया था और फिर ऊपर की साइड बने डंगे की किसी ने सुध नहीं ली। अब यह डंगा धीरे-धीरे खिसकना शुरू हो गया है, इससे पुल को आने वाले समय में खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पुल से करीब 50 मीटर की दूरी पर जाबल-कनौटी का बस स्टॉप है। यहां पर एक प्राकृतिक खाला (नाला) है, जिसमें बारिश का भारी पानी आता है। इस खाले के नीचे सड़क को पार कराने के लिए केवल एक सिंगल पाइप डाला गया है। बरसात के दिनों में पानी अधिक होने के कारण यह सिंगल पाइप पूरी तरह चोक हो जाता है, जिससे पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य सड़क पर बहने लगता है। इसी पानी के तेज बहाव के कारण पुल के पास का डंगा टूट गया है। जमीन भी कटाव की भेंट चढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से खाले में सिंगल पाइप की जगह तुरंत डबल पाइप डालने या फिर पुलिया का निर्माण करने की मांग की है। इसके साथ ही पुल की सुरक्षा के लिए यहां एक मजबूत और पक्का आरसीसी का डंगा लगाने की भी मांग की है।--------

नाहन-कौलावालाभूड़ मार्ग पर जामली नदी पर बने पुल के पास क्षतिग्रस्त डंगा। स्रोत: संगठन

नाहन-कौलावालाभूड़ मार्ग पर जामली नदी पर बने पुल के पास क्षतिग्रस्त डंगा। स्रोत: संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed