फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   diesel price hike

पेट्रोल-डीजल के निरंतर दाम बढ़ते जाना चिंतनीय: कांग्रेस

Thu, 25 Jun 2020 09:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
diesel price hike
पांवटा साहिब (सिरमौर)। डीजल-पेट्रोल के लगातार बढ़ते दामों पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। कांग्रेसजनों का कहना है कि कोरोना संकट में मूल्य वृद्धि आम जनता पर आर्थिक मार को और बढ़ा रही है। देश के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब डीजल के दाम पेट्रोल से आगे निकल गए हैं। ट्रांसपोर्टरों, किसानों व आम जनता पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अनिंद्र सिंह, चंद्रजीत सिंह ढिल्लो, संदीप बत्रा, रविंद्र पाल सिंह, धनवीर कपूर, जोगिंद्र सिंह चौधरी, घासीराम, जुल्फिकार अली रावत खुराना, साजिद हाशमी, सतविंद्र सिंह बिट्टू, अरविंद सिंह शंटू, विनय गोयल, अरशद अली, मुशर्रफ अली व राजेंद्र सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह संकट में है। करोड़ों लोग रोजगार से वंचित हो चुके हैं। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय बुरी तरह से चरमरा गया है। जरूरी वस्तुओं के दाम आसमान को छू रहे हैं। ऐसे में सरकार का लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाते जाना चिंता का विषय है। इससे किसानों को और अधिक नुकसान झेलना पड़ेगा पर पहले से ही संकट में आ चुका कृषि क्षेत्र में और समस्याएं पैदा होंगी। ट्रांसपोर्टर 3 माह से पहले ही वाहनों की किश्ते नहीं चुका पा रहे। डीजल के दामों में इस तरह वृद्धि से बोझ बढ़ेगा ही। पिछले 18 दिनों से इन दोनों से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं। जबकि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोलियम पदार्थ भारत में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed