फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Dhaula Kuan-Girinagar line down; power out in a dozen villages for 25 hours.

Sirmour News: धौलाकुआं-गिरिनगर लाइन ठप, एक दर्जन गांवों में 25 घंटे से बिजली गुल

Wed, 26 Aug 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dhaula Kuan-Girinagar line down; power out in a dozen villages for 25 hours.
बुधवार शाम पांच बजे तक बहाल नहीं हुई आपूर्ति
विज्ञापन

बारिश के बीच मरम्मत में जुटीं विद्युत बोर्ड की टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं (सिरमौर)। धौलाकुआं-गिरिनगर विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी के चलते क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में मंगलवार शाम करीब चार बजे से बिजली आपूर्ति ठप है। बुधवार शाम पांच बजे तक भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। करीब 25 घंटे से बिजली गुल रहने के कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि विद्युत बोर्ड की टीमें फाल्ट को दुरुस्त करने के लिए लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं, लेकिन बारिश के चलते काम में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।
बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान स्थानीय लोगों ने जिला परिषद सदस्य भगवान दास के नेतृत्व में बुधवार को धौलाकुआं स्थित विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। लोगों का कहना है कि लंबे समय तक बिजली बंद रहने से रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। घरों के साथ-साथ दुकानदारों और अन्य कारोबारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य भगवान दास सहित लोगों ने बताया कि धौलाकुआं से गिरिनगर को जोड़ने वाली मुख्य विद्युत लाइन में खराबी आने के बाद से पूरे क्षेत्र में ब्लैकआउट की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में आए दिन लंबे और अघोषित बिजली कट लगते हैं। वहीं, लाइन में फाल्ट आने पर उसे ठीक करने में भी काफी समय लग जाता है। उन्होंने विभाग से क्षेत्र में पर्याप्त लाइनमैन और प्रशिक्षित तकनीकी स्टाफ उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में बार-बार बिजली कट लगने से लोग पहले ही परेशान हैं। अब करीब 25 घंटे से आपूर्ति ठप होने के कारण परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड से फाल्ट को जल्द ठीक करने के साथ भविष्य में इस तरह की समस्या से निपटने के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।

विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता सुमित चौधरी ने बताया कि धौलाकुआं-गिरिनगर विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। बोर्ड की टीमें मौके पर लगी हुई हैं। बारिश के कारण मरम्मत कार्य में कुछ दिक्कतें आ रही हैं, बावजूद इसके जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed