फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   devta return from renuka ji

Sirmour News: देवताओं की घर वापसी के साथ परशुराम जयंती समारोह का समापन

Sat, 11 May 2024 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
devta return from renuka ji
रेणुका जी तीर्थ के मंदिर परिसर में देवताओं को विदा करते तहसीलदार ददाहू समुध शर्मा। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

देवताओं की घर वापसी के साथ परशुराम जयंती समारोह संपन्न
तहसीलदार सुमेध शर्मा ने देव पालकियों को कंधा देकर किया विदा
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। देवताओं की घर वापसी के साथ ही तीन दिनों से चला आ रहा भगवान परशुराम जयंती उत्सव शनिवार को संपन्न हुआ। रेणुकाजी तीर्थ के मंदिर परिसर से देवताओं को पारंपरिक तौर पर विदा किया गया। तहसीलदार ददाहू सुमेध शर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच देवताओं को कंधा देकर विदा किया। इसके साथ ही देवता अपने देव स्थलों की ओर प्रस्थान कर गए।
ढोल-नगाड़े और शंख घड़ियाल की मधुर ध्वनि के बीच हुई देव विदाई के चलते पूरा वातावरण कुछ समय के लिए भक्तिमय हो गया। तहसीलदार सुमेध शर्मा ने देवताओं को नजराना देकर विदा करने के साथ ही उन्हें रेणुका मेले में पुन: पधारने का निमंत्रण भी दिया। भगवान परशुराम प्राचीन मंदिर के पुजारी देवा रमेश कपिल ने परंपरागत देवताओं को विदा करने की रस्म अदा की। अब देवता रेणुका मेले में ही अपनी हाजिरी भरेंगे।
विज्ञापन

इस मौके सीईओ रेणुका विकास बाेर्ड भरत सिंह ठाकुर, पूर्व सीईओ मित्र सिंह तोमर, रविंद्र गुप्ता, इंद्र प्रकाश गोयल, माता राम, राजेंद्र सिंह, ताराचंद व विरेंद्र सिंह सहित बोर्ड के अन्य पदाधिकारी, सदस्य व श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed