फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Devotees throng Renukaji pilgrimage site on Tula Sankranti; Havan-Yajna organized

Sirmour News: तुला संक्रांति पर रेणुकाजी तीर्थ में उमड़े श्रद्धालु, हवन-यज्ञ का आयोजन

Sun, 18 Oct 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Sun, 18 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng Renukaji pilgrimage site on Tula Sankranti; Havan-Yajna organized
तुला संक्रांति पर रेणुकाजी में हवन-यज्ञ में पूर्णाहुति प्रदान करते श्रद्धालु। संवाद
अश्विनी नवरात्र की सप्तमी के संयोग से तीर्थ में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। तुला संक्रांति और अश्विनी नवरात्र की सप्तमी के अवसर पर रेणुकाजी तीर्थ में श्रद्धालुओं की रौनक रही। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम और माता रेणुका के मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर रेणुका विकास बोर्ड की ओर से मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।

हवन-यज्ञ में बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भरत सिंह ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राम लोक शर्मा और बोर्ड सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल सहित संत-महात्माओं व श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति डाली। मंदिर के मुख्य पुजारी देवा रमेश कपिल और पंडित रवि दत्त शर्मा ने विधि-विधान से हवन संपन्न करवाया और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर माता राम, तारा चंद, राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, रोशन लाल और गोविंद सिंह सहित रेणुका विकास बोर्ड के कर्मचारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed