{"_id":"62cb1d835707b2457163a487","slug":"devinder-and-digvijay-stood-first-in-police-examination-in-sirmaur-district-nahan-news-sml414824561","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में देविंद्र और दिग्विजय ने पहला स्थान पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में देविंद्र और दिग्विजय ने पहला स्थान पाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में तीन जुलाई को पुलिस आरक्षी और चालकों के 113 पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा में अभ्यर्थी देविंद्र और दिग्विजय शर्मा ने टॉप किया है। इन दोनों ने 80 में से 59 अंक हासिल किए हैं। रविवार को लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सिरमौर जिले में कुल 6557 में से 5862 पुुरुष और महिला अभ्यर्थियों ने तीन जुलाई को नाहन और कालाअंब में स्थापित तीन केंद्रों पर लिखित परीक्षा दी थी। इनमें से 1255 अभ्यर्थियों को पासिंग सूची में शामिल किया गया है।
परीक्षा परिणाम में अनुसूचित जनजाति श्रेणी से रोलनंबर 113002 देविंद्र पुत्र राजकुमार ने 59 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में रोलनंबर 113051 दिग्विजय शर्मा पुत्र अनूप भी 59 अंक हासिल कर पहले स्थान पर रहे।
अनुसूचित जाति बीपीएल श्रेणी में रोलनंबर 112463 अनिल पुत्र पिर्थू, सामान्य श्रेणी में रोलनंबर 114303 नितिन चौहान पुत्र भीम सिंह और सामान्य श्रेणी में ही रोलनंबर 114789 राहुल चौहान पुत्र रामभज 58 अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में रोलनंबर 114447, पंकज शर्मा पुत्र रमेश चंद और सामान्य श्रेणी में रोलनंबर 120187 अंजना पुत्री वीर सिंह ने 57 अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। इन पास हुए अभ्यर्थियों को जल्द ही प्रमाण पत्र जांच के लिए विभाग की ओर से बुलाया जाएगा।
---
पुलिस मुख्यालय के आदेश मिलने के बाद होगी आगामी प्रक्रिया : बबीता राणा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर बबीता राणा ने बताया कि तीन जुलाई को 5862 पुरुष और महिला अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी। इसमें 1255 अभ्यर्थियों को पासिंग सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि पास हुए अभ्यर्थियों को पुलिस मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद प्रमाण पत्र जांच सहित अन्य प्रक्रियाओं के लिए बुलाया जाएगा।