फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dengu cases increasing in ponta sahib area of sirmaur district

Sirmour News: डेंगू और बुखार के बढ़ते मामलों से सहमे लोग

Sun, 08 Oct 2023 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
dengu cases increasing in ponta sahib area of sirmaur district
डेंगू और बुखार के बढ़ते मामलों से सहमे लोग
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ नगर परिषद पांवटा दिखाए गंभीरता : राजेंद्र शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र में डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों में निरंतर डेंगू व वायरल फीवर के मरीज पहुंच रहे हैं। खासकर डेंगू के बढ़ते प्रकोप से लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। शहरी और आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में वायरल और डेंगू के मरीज निरंतर बढ़ने लगे हैं।
वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब इकाई ने जिला स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद से इसको गंभीरता से लेने का आग्रह किया है ताकि स्थिति को काबू में रखा जा सके।
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब इकाई अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि डेंगू के मरीज बढ़ने से हालत बिगड़ने लगी है। लोग सरकारी अस्पतालों की जगह देहरादून, यमुनानगर और पांवटा के निजी अस्पतालों की तरफ ज्यादा रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खुद डेंगू से ग्रसित होकर सूरजपुर स्थित जेसी जुनैजा में उपचारित हैं। परिवार के दो अन्य सदस्य भी डेंगू रोग की की चपेट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा व्यवसायी महेेश खुराना ने कहा कि डेंगू की चपेट में आकर अब ठीक हुए हैं। शहरी क्षेत्र के हर वार्ड में निरंतर दवा(फॉगिंग) छिड़काव बेहद जरूरी है, जिससे मच्छर व मक्खियों से फैलने वाले रोगों से बचाव हो सकें। सरकारी और निजी अस्पतालों में भी रोज डेंगू मरीज पहुंच रहे हैं।
सूरजपुर स्थित जेसी जुनैजा अस्पताल प्रबंधन के डॉ. संजीव सहगल ने कहा कि रोज 4 से 6 डेंगू मरीज पहुंच रहे हैं। इस समय अस्पताल वार्ड में 9 डेंगू के मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं, सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. अमिताभ जैन ने कहा कि रोज 2 से 5 तक डेंगू मरीज पहुंच रहे हैं। गंभीर मरीजों को ही हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। अधिकतर मरीज उपचार के बाद ठीक हो रहे हैं।

बीएमओ राजपुर डॉ. केएल भगत ने कहा कि 30 से अधिक डेंगू मामले संज्ञान में आ चुके हैं। विभिन्न पंचायतों में व शहरी क्षेत्र के वार्डों में लोगों को डेंगू समेत अन्य रोगों से बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

नगर परिषद पांवटा साहिब की अध्यक्ष निर्मल कौर ने बताया कि सभी 13 वार्डों में एक बार फॉगिंग-दवा छिड़काव करवा दी गई थी। अब दूसरे चरण में हर वार्ड में फॉगिंग करवाई जा रही है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed