फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Demand raised to cancel doctor's transfer

Sirmour News: डॉक्टर का तबादला रद्द करने की उठाई मांग

Thu, 19 Sep 2024 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to cancel doctor's transfer
वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधी गुप्ता पदोन्नत होकर चिड़गांव स्थानांतरण
विज्ञापन

ओपीडी में करती हैं प्रतिदिन सर्वाधिक 250 से 300 महिला रोगियों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जनपद के वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ (गाइनोकोलॉजिस्ट) डॉ. सुधी गुप्ता को पदोन्नत कर जिला शिमला के चिड़गांव स्थानांतरण कर दिया गया है। सिविल अस्पताल में सेवारत स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रतिदिन 250 से 300 तक ओपीडी करती हैं। उनके स्थानांतरण से आधे जिले की स्वास्थ्य सेवा को कवर करने वाले पांवटा अस्पताल में कई दिक्कतें आ सकती हैं।
इसलिए क्षेत्र के बुद्विजिवियों ने शिलाई व पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के नेताओं से स्थानांतरण रद्द करने की मांग उठाई है। इसके लिए मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री से शीघ्र प्रतिनिधिमंडल भी मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि पांवटा सिविल अस्पताल में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधी गुप्ता तैनात हैं, जो प्रतिदिन सर्वाधिक करीब 250 से 300 तक गर्भवती व अन्य महिला रोगियों की स्वास्थ्य जांच करती हैं। स्थानीय अस्पताल में हर माह 150 तक तथा रोज औसतन 4 से 5 महिलाओं की नार्मल डिलीवरी भी स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा करवाई जाती है। ऐसे में स्त्री रोग विशेषज्ञ के स्थानांतरण से पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के साथ शिलाई, रेणुका जी, नाहन विधानसभा क्षेत्र का पांवटा उप मंडल में पड़ने वाले गांवों की सैकड़ों गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने वाली है। खास कर मध्यम व निर्धन वर्गीय परिवारों की सैकड़ों गर्भवती महिलाएं प्रभावित होंगी। क्योंकि पद रिक्द होने पर निजी अस्पतालों में जाकर मंहगा उपचार करवाने को मजबूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी पहुंची गिरिपार व पांवटा क्षेत्र की महिला रोगियों नेहा, ममता, सोनिया, बबिता, सुनीता, मेंहदी, किरण, अंजू चौहान, सरिता चौहान, ललिता, सपना, अनुप्रिया व सुप्रिति ने बताया कि पांवटा व शिलाई क्षेत्र के नेताओं व प्रबुद्ध लोगो को विशेषज्ञ डॉक्टर के तबादले को रुकवाने के प्रयास करने चाहिए। प्रदेश सरकार, स्वस्थ्य मंत्री व उद्योग मंत्री क्षेत्रहित में इस तबादले को रद्द करें।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिमला जाकर इस जनहित से जुड़े मुद्दे को लेकर मिलेंगे। वहीं, सिरमौर मंडी समिति अध्यक्ष सीता राम शर्मा, भरत ठाकुर, रामेश्वर शर्मा ने बताया कि जनहित में स्त्री रोग विशेषज्ञ का स्थानांतरण रद्द करने की मांग उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के माध्यम से भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी।


सीएमओ सिरमौर डॉ. अजय पाठक ने कहा कि सिविल अस्पताल पांवटा प्रभारी व गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. सुधी गुप्ता को बीएमओ पदोन्नत कर शिमला के चिड़गांव तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed