फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   demand for ultra sound facility in ponta hospital

बंद पड़े अल्ट्रासाउंड कक्ष से फ्री टेस्ट सुविधा से वंचित क्षेत्र की गर्भवती महिलाएं

Sun, 25 Apr 2021 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
demand for ultra sound facility in ponta hospital
demand for ultra sound facility in ponta hospital
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र के एक समाजसेवी युवा ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत भेजी है जिसमें कहा गया है कि सिविल अस्पताल में चार वर्षों से अधिक समय से अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताले लगे हैं। लाखों की मशीन शो पीस बन कर रह गई है। केंद्र सरकार की गर्भवती महिलाओं के फ्री अल्ट्रासाउंड टेस्ट योजना का लाभ क्षेत्र की हजारों महिलाएं नहीं उठा पा रही हैं। मजबूरन उन्हें निजी अस्पतालों की तरफ अल्ट्रासाउंड टेस्ट के लिए भारी राशि खर्च करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पांवटा के युवा समाजसेवी और आरटीआई एक्टिविस्ट अमित कुमार का कहना है कि पांवटा सिविल अस्पताल में गिरिपार, पांवटा और धारटीधार क्षेत्रों से रोज सैकड़ों महिलाएं उपचार को पहुंचती हैं। केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए बेहतरीन योजना शुरू की थी। योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को योजना के तहत अल्ट्रासाउंड टेस्ट फ्री सुविधा थी लेकिन जनता के प्रति उदासीन रवैये से क्षेत्र की पात्र महिलाओं को पिछले चार वर्षों से सरकार की इस योजना का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते रोज ही पात्र महिलाओं को निजी अस्पतालों के अल्ट्रासाउंड केंद्रों से 700 से 1000 रुपये तक राशि खर्च करनी पड़ती है।
विज्ञापन

क्षेत्र की सैकड़ों गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड टेस्ट निजी अस्पताल में करवाने पर हर माह लाखों बजट खर्च हो रहा है। जन समस्याओं को देखते हुए प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री को समस्या के निराकरण को गंभीर प्रयास करने चाहिए। इसी उद्देश्य से सीएम हेल्पलाइन में शिकायत भेजी गई जिसमें प्राथमिकता के आधार पर पांवटा अस्पताल में बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने का आग्रह किया है। महिला शक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के प्रभारी डॉ. संजीव सहगल ने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग को इस समस्या के बारे में अवगत करवाते रहे हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत पर इस बारे में लिखित जवाब भेज दिया गया है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed