{"_id":"6ad0be9bfdd7c415f3041eec","slug":"demand-for-mobile-csd-canteens-in-kafota-and-shillai-nahan-news-c-177-1-ssml1030-191630-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कफोटा और शिलाई में मोबाइल सीएसडी कैंटीन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कफोटा और शिलाई में मोबाइल सीएसडी कैंटीन की मांग
Fri, 16 Oct 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब शिलाई इकाई का प्रतिनिधिमंडल जिला सैनिक कल्याण बोर्ड उप निदेशक
प्रतिनिधि मंडल ने जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब एवं शिलाई क्षेत्र इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक सेवानिवृत्त मेजर दीपक धवन से मुलाकात कर पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से जुड़ी विभिन्न मांगें उठाईं। प्रतिनिधिमंडल ने कफोटा और शिलाई क्षेत्र के लिए मोबाइल सीएसडी कैंटीन सुविधा उपलब्ध करवाने और पांवटा साहिब में कैंटीन की व्यवस्था सुचारू करने की मांग की।
पांवटा साहिब इकाई के अध्यक्ष सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) करनैल सिंह की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पांवटा साहिब, कफोटा और शिलाई क्षेत्र में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके परिवार रहते हैं। कैंटीन की सुविधा लेने के लिए उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले सैनिक परिवारों के लिए कैंटीन तक पहुंचना समय और खर्च, दोनों के लिहाज से चुनौतीपूर्ण है।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि कफोटा और शिलाई के पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए मोबाइल सीएसडी कैंटीन की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें जरूरी सामान लेने के लिए दूर न जाना पड़े। साथ ही पांवटा साहिब में भी कैंटीन की सेवाओं को बेहतर बनाया जाए।
विज्ञापन
संगठन के अध्यक्ष करनैल सिंह ने बताया कि उपनिदेशक सेवानिवृत्त मेजर दीपक धवन ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिला सैनिक कल्याण बोर्ड पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर कैप्टन नारायण सिंह बिरसांटा, कैप्टन मामराज ठाकुर, सूबेदार मेजर नेत्र सिंह, सलाहकार रोशन लाल शर्मा, सचिव ओम प्रकाश चौहान, कोषाध्यक्ष इंदर सिंह और सचिव विजेंद्र राणा सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।