{"_id":"584ee67b4f1c1b5b7a649e5a","slug":"dead-while-making-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी गिरने से मलबे में दबा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी गिरने से मलबे में दबा युवक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/पांवटा साहिब
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
मृत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले रुदना गांव में सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ी गिरने से जेसीबी में बतौर हेल्पर कार्यरत एक युवक मलबे के नीचे दब गया। इससे उसकी मौत हो गई। सोमवार देर शाम हुए इस हादसे के बाद इलाके में शोक लहर छा गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भरली से रुदना के लिए सड़क निर्माण का कार्य चला हुआ है। रुदना निवासी मुकेश कुमार (31) पुत्र जीत सिंह यहां जेसीबी चालक के पास हेल्पर का कार्य करता था। सोमवार को सड़क की कटिंग के दौरान अचानक पहाड़ी गिर गई। पहाड़ी से गिरे मलबे में मुकेश कुमार दब गया। स्थानीय लोगों की मदद से मुकेश को कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
ग्रामीण उसे पांवटा अस्पताल लेकर आ रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिंहपुरा पुलिस चौकी से पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। एसएचओ अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन