फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dead body found in maharana pratap chowk ponta sahib police investigation begin

महाराणा प्रताप चौक के समीप नाले में संदिग्ध हालत में मिला शव

Sat, 07 May 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
dead body found in maharana pratap chowk ponta sahib police investigation begin
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा साहिब एनएच-07 पर भूपपुर में महाराणा प्रताप चौक के समीप संदिग्ध रुप से एक व्यक्ति का शव जल निकासी नाले में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त भूपपुर निवासी राज मिस्त्री बलिंद्र कुमार (47) के रुप में हुई है।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक बलिंद्र को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुुरू कर दी है। शुक्रवार को पांवटा थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव भूपपुर के समीप नाले में पड़ा है।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्य आरक्षी नवीन कुमार, आरक्षी देवेंद्र सिंह मौके पर भूपपुर में सड़क के किनारे बनी नाली में एक मृतक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि बलिंद्र को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। मृतक का शव जहां पर नाली में पड़ा मिला, वहां रिहायशी घर केवल 50 मीटर की दूरी पर है। पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि परिजनों ने शुरुआती जांच में बताया कि बलिंद्र को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed