फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dasmesh roti bank

Sirmour News: दशमेश रोटी बैंक ने जरूरतमंद 50 परिवारों को निशुल्क वितरित किया राशन

Fri, 03 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
dasmesh roti bank
नाहन। ऐतिहासिक गुरुद्वारा दशमेश अस्थान साहिब में दशमेश रोटी बैंक ने शुक्रवार को 50 जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क महीने भर का राशन वितरित किया। दशमेश रोटी बैंक का यह सामाजिक कार्य पिछले 8 सालों से निरंतर जारी है।
विज्ञापन

रोटी बैंक के संस्थापक सरबजीत सिंह ने बताया कि दशमेश सेवा सोसायटी ने गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी की कृपा से 8 साल पहले शुरू किए गए दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से लगातार जरूरतमंद निर्धन लोगों को महीने भर का राशन वितरित करने का क्रम जारी है। उन्होंने बताया कि करीब 50 परिवारों को निशुल्क राशन जिसमें आटा चावल दाल चीनी नमक रिफाइंड तेल आदि वितरित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दशमेश रोटी बैंक से विधवा महिलाएं, कुष्ठ रोगियों समेत गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग जुड़े हैं। इनको मदद पहुंचाने के लिए दशमेश रोटी बैंक निरंतर प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर दलबीर सिंह, सतिंद्र कौर, गुनीत कौर, मनिंदर सिंह, सोनू, समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed