फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Crowd gathered to see seating plan, broken rules

सीटिंग प्लान देखने को जुटी भीड़, टूटे नियम

Thu, 01 Jul 2021 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered to see seating plan, broken rules
नाहन (सिरमौर)। समय 1:37, स्थान : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन। शाम के सत्र में कई छात्र परीक्षा देने पहुंचे हैं। कॉलेज परिसर में पहुंचते ही छात्र अपना-अपना सीटिंग प्लान देखने के लिए सूचना पट्ट के समीप जमा हो गए। इस दौरान छात्रों के बीच सामाजिक दूरी का काफी अभाव दिखा। अपना-अपना सीटिंग प्लान देखने के लिए छात्रों में होड़ मची रही। हालांकि इस बीच कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों को सूचना पट्ट के समक्ष भीड़ एकत्रित करने से मना भी किया।
विज्ञापन

फिर भी कई छात्र-छात्राएं एक साथ सूचना पट्ट पर अपना सीटिंग प्लान देखने उमड़ पड़े। सुबह के सत्र में भी कई छात्र दूसरे की बगल में खड़े होकर सूचना पट्ट के समक्ष अपना सीटिंग प्लान देखते नजर आए। हालांकि परीक्षा केंद्र के भीतर सामाजिक दूरी का पूरी तरह पालन किया गया। कॉलेज के गेट पर छात्रों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही भीतर प्रवेश मिला। वहीं, कई छात्रों की कोविड वैक्सीनेशन की रिपोर्ट भी जांची गई। बहरहाल, परीक्षा देने पहुंचे छात्रों में इस दौरान काफी उत्साह देखा गया। परीक्षा देने से पूर्व कई छात्र परीक्षाओं की तैयारी को लेकर चर्चा करते नजर आए तो परीक्षा केंद्र से बाहर आते वक्त पर्चे पर भी छात्रों ने एक दूसरे से चर्चा की। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि सूचना पट्ट पर लगाए गए सीटिंग प्लान को लेकर सामाजिक दूरी बनाए रखने के छात्रों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। ताकि संक्रमण के खतरे से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि सुबह के सत्र में भौतिक शास्त्र और बीवॉक विषयों में 160 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। जबकि शाम के समय राजनीतिक विज्ञान और अन्य विषयों की परीक्षा में 214 छात्र बैठे।
विज्ञापन

इनसेट...
ददाहू कालेज में 64 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
ददाहू (सिरमौर)। डिग्री कॉलेजों ददाहू में अंतिम वर्ष के 64 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वीरवार को पहले दिन राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा थी। परीक्षा का संचालन एसओपी के तहत किया गया। परीक्षा को लेकर कॉलेज प्रशासन ने एक दिन पूर्व ही सभी तैयारियां पूरी करके परीक्षा केंद्र को सैनिटाइज किया था। वीरवार को परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। डिग्री कॉलेजों ददाहू की कार्यवाहक प्रधानाचार्य नीलम अंगीरस ने बताया कि बीए अंतिम वर्ष के 65 में से 64 विद्यार्थियो ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed