{"_id":"57b9e3064f1c1b8d63d4f181","slug":"women-eat-poision-in-dadhau","type":"story","status":"publish","title_hn":" महिला ने जहरीली वस्तु निगली, हालत सामान्य ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने जहरीली वस्तु निगली, हालत सामान्य
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Civil Hospital Jalandhar
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ददाहू(सिरमौर)। धारटीधार क्षेत्र के बिरला गांव में रविवार को 25 वर्षीय एक महिला ने जहरीली वस्तु खा ली जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसकी बिगड़ती हालत देख परिजन उसे उपचार के लिए 108 की सहायता से ददाहू अस्पताल लाए जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद नाहन अस्पताल रेफर कर दिया। यहां महिला की हालत स्थित बताई जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस वक्त महिला ने जहरीली वस्तु का सेवन किया उस समय उसका पति अपने मामा के यहां गया हुआ था। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नाहन प्रताप ठाकुर ने बताया कि जहरीली वस्तु का सेवन करने वाली प्रियंका शर्मा का मेडिकल करवा दिया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन