{"_id":"57ded2bb4f1c1b1d0aa8250f","slug":"woman-strike-against-drugs-in-majra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरी माजरा की महिलाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरी माजरा की महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के कई इलाकों में सरेआम नशे का गौरखधंधा चल रहा है। दुकानों और ढाबों की आड़ में नशे की सरेआम बिक्री हो रही है लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही। इससे गुस्साएं माजरा के ग्रामीणों और महिलाओं ने माजरा में जोरदार रैली निकाली। ग्राम पंचायत सैनवाला मुबारिक के पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडल टोकियों व सैनवाला टाईगर किसान क्लब ने विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर इलाके में नशे का गोरखधंधा चलाने वालों की सूची भी पुलिस को सौंपी है।
रविवार को ग्राम पंचायत प्रधान सैनवाला कमलेश देवी, उप प्रधान ओमकार, लक्ष्मी महिला मंडल टोकियों के प्रधान निशी रानी, सुकन्या, टाईगर किसान क्लब के मुकेश कुमार, भगत राम, दलीप कुमार, राजकौर संजीव कुमार समेत स्वयं सहायता समूह, मनरेगा मजदूर व किसान क्लब के करीब 75 महिला पुरुष एकत्र हुए। टोकियों से माजरा क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
माजरा क्षेत्र में रैली निकालने के बाद ग्रामीणों ने कहा कि सैनवाला, टोकियों, गुंगलों, खैरी, बेहड़ावाला में अवैध रूप से देसी व कच्ची शराब समेत नशीले पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। दर्जनों अड्डों पर बेरोकटोक नशे की सामग्री बेची जा रही है। आधा दर्जन लोग अवैध कच्ची शराब जंगलों में बनाते हैं जिसके बाद डेढ़ दर्जन अड्डों पर बिक्री को पहुंचती है।
विज्ञापन
नशे के अड्डे सुबह से देर रात 11 बजे तक खुले रहते हैं। बढ़ती नशे की लत के चलते आसपास की महिलाओं व लड़कियों का गुजरना कठिन हो गया है। नशेड़ी घूर घूर कर देखते व अभद्र टिप्पणियां तक करते हैं। जंगलों को नष्ट कर खैरी, बेहड़ीवाला, टोकियों व सैनवाला जंगल क्षेत्र में कच्ची शराब निकाली जा रही है। प्रतिदिन अड्डों पर बिक्री के लिए करीब 200 लीटर से अधिक शराब पहुंचती है। इसके बाद एसपी सिरमौर, एसडीएम पांवटा व चौकी प्रभारी माजरा को अवैध नशे के अड्डों की सूची बना कर भेज दी है।
उधर, माजरा पुलिस चौकी प्रभारी देवी सिंह ने ज्ञापन मिलने की पुष्टि की है। कहा, पुलिस टीम समय-समय पर कार्रवाई करती रही है। अवैध नशीले पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।