{"_id":"5798f3d74f1c1bbf6121e2fd","slug":"woman-make-sucide-in-rasat-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्त गांव की महिला ने फांसी लगाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्त गांव की महिला ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। शिलाई विकास खंड के रास्त गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी अनुसार की शिलाई विकास खंड के लाधी महल क्षेत्र की ग्राम पंचायत रास्त की 48 वर्षीय महिला ने बुधवार सुबह उस समय रस्सी का फंदा लगाया जब वह घर पर अकेली थी। उसका पति किसी काम से रोनहाट गया हुआ था। जब वह अपने घर वापिस पहुंचे तो उसे अपनी पत्नी रस्सी के फंदे पर झूलती हुई मिली।
घटना की पुष्टि पंचायत प्रधान सतपाल व पूर्व उपप्रधान प्रताप चौहान ने की है। उन्होंने कहा कि महिला ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है। उधर शिलाई थाना प्रभारी दुलाराम ने उक्त मामला पुलिस में दर्ज नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन
-----