{"_id":"587f76344f1c1b6f2eefdf63","slug":"two-tractors-bounded-in-illegale-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करते र पकड़े दो ट्रैक्ट, 9 हजार किया जुर्माना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन करते र पकड़े दो ट्रैक्ट, 9 हजार किया जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Wed, 18 Jan 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
बाजपुर के गांव बैंतखेड़ी क्षेत्र से जबरन अवैध खनन से भरा ट्रैक्टर ट्राली को ले जाता आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजबन में खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर पकड़े हैं। टीम ने नाके के दौरान खनन सामग्री ले जाते हुए ट्रैक्टर चालकों से दस्तावेज मांगे। अवैध रूप से रेत बजरी ले जाते ट्रैक्टर संचालकों को जुर्माना किया गया।
बुधवार को खनन विभाग टीम के अश्वनी कुमार, विनोद जसवाल व मंगत राम की टीम ने राजबन में नाका लगाया था। पत्थर व रेत बजरी लेकर आने जाने वाले ट्रैक्टरों व वाहनों के दस्तावेज खंगाले जा रहे थे। इस बीच दो ट्रैक्टर रेत बजरी से लदे पहुंचे। इनके चालक के पास कोई दस्तावेज खनन सामग्री के नहीं मिले। इसके बाद दोनों ट्रैक्टर संचालकों से टीम ने 9 हजार जुर्माना राशि वसूली। उधर, जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
....